Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार पर एक और बड़ा प्रहार करते हुये नामकुम थाना क्षेत्र से 2.836 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से अफीम बेचने बयानडीह बाजार जा रहे थे, लेकिन पुलिस को मिली सटीक सूचना ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। बीते 14 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि रायसा मोड़ की ओर से दो लोग मोटरसाइकिल पर अवैध अफीम लेकर बयानडीह बाजार पहुंचने वाले हैं। इस सूचना पर स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम ने रांची-टाटा मार्ग पर बयानडीह बाजार के पास घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद दो मोटरसाइकिलें आती दिखाई दीं। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो दोनों युवक बाइक छोड़कर भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर दोनों गोलगा मुंडा एवं विजय मुंडा को मौके पर ही दबोच लिया। मोटरसाइकिल में टंगे झोले से संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। डीडी किट से जांच करने पर उसके अफीम होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार तस्करों ने यह कबूल किया कि जंगल में खुद खेती कर अफीम इकट्ठा की थी और उसे बेचने के लिये बाजार लेकर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार गोलगा मुंडा के खिलाफ पहले भी नामकुम थाना में एक आपराधिक मामला दर्ज है।
बाइक छोड़ भागे तस्कर, दौड़ाकर दबोचा, फिर झोले से मिला… देखें वीडियो#RanchiPolice #Ranchi #JharkhandNews #NamkumPolice #IllegalOpium pic.twitter.com/a6U9ApZLn2
— KohramLive (@KohramLive) July 15, 2026
इसे भी पढ़ें : क्या बारिश में वॉक करना फायदेमंद है… जानें
इसे भी पढ़ें : डेली कम्यूट के लिए बेस्ट हैं Bajaj की ये 3 बाइक्स… खासियत जानें
इसे भी पढ़ें : धरती से अंतरिक्ष तक भारतीय प्रतिभा अनिल मेनन की नई उड़ान…
इसे भी पढ़ें : केतन की मां ने PM को लिखी चिठ्ठी, वह मेरी पूरी दुनिया था…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी… जानें क्या








