spot_img

क्या बारिश में वॉक करना फायदेमंद है… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : बारिश का मौसम आते ही प्रकृति जैसे नये रंगों में खिल उठती है। ठंडी हवा, मिट्टी की खुशबू और चारों तरफ फैली हरियाली देखकर मन करता है कि सुबह-सुबह घर से बाहर निकलकर कुछ देर टहला जाये। लेकिन इसी खूबसूरत मौसम में सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी भी जरूरी है। कई लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या बारिश में मॉर्निंग वॉक करना सुरक्षित है? जवाब है, हां, बिल्कुल, लेकिन कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर। सही तैयारी के साथ बारिश के मौसम में वॉक न सिर्फ शरीर को एक्टिव रख सकती है, बल्कि तनाव कम करने और मूड बेहतर करने में भी मदद कर सकती है। हल्की बारिश और सुहाने मौसम में टहलना कई लोगों के लिये ताजगी भरा अनुभव हो सकता है। इसके फायदे मानसिक तनाव कम होता है।ताजी हवा से मूड बेहतर होता है। शरीर एक्टिव रहता है। फिटनेस रूटीन बना रहता है। लेकिन अगर बारिश बहुत तेज हो, बिजली चमक रही हो, तेज हवा चल रही हो या सड़क पर पानी भर गया हो, तो बाहर जाने से बचना चाहिये। ऐसे समय में घर पर योग, स्ट्रेचिंग या इनडोर एक्सरसाइज बेहतर विकल्प हो सकता है।

सबसे पहले चुनें सही जूते, वरना बढ़ सकता है खतरा

बारिश के मौसम में सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं। ऐसे में जूतों का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। ध्यान रखें, ऐसे जूते पहनें जिनकी पकड़ (ग्रिप) मजबूत हो। वॉटरप्रूफ या जल्दी सूखने वाले फुटवियर इस्तेमाल करें। गीले और पानी सोखने वाले स्पोर्ट्स शूज से बचें। गीले जूतों में लंबे समय तक चलने से पैरों में फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरिया की समस्या बढ़ सकती है।

कपड़े भी रखें मौसम के हिसाब से

बारिश में वॉक पर जाते समय हल्के और जल्दी सूखने वाले कपड़े पहनना बेहतर होता है। बेहतर विकल्प हो सकते हैं, सिंथेटिक या नायलॉन के कपड़े, हल्की जैकेट, आरामदायक रेनकोट, कॉटन के कपड़े बारिश में पानी सोखकर भारी हो जाते हैं और शरीर को ठंड लग सकती है। साथ में छाता या रेनकोट जरूर रखें। मोबाइल, पैसे और चाबी के लिये वॉटरप्रूफ पाउच इस्तेमाल करें।

वॉक के लिये सही जगह चुनना भी जरूरी

बारिश में हर रास्ता सुरक्षित नहीं होता। मॉर्निंग वॉक के लिये ऐसी जगह चुनें जहां पानी जमा न हो। कीचड़ कम हो। सड़क समतल हो। साफ-सफाई बेहतर हो। इन जगहों से खासकर गड्ढों वाले रास्ते, जमा हुआ पानी, खुले या संदिग्ध मैनहोल, बिजली के खंभे और तारों के आसपास के क्षेत्र, पुराने पेड़ों के नीचे में जाने से दूरी बनाये, वहीं, ठहरे हुये पानी में मच्छर और बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

वॉक से लौटने के बाद तुरंत करें ये काम

बारिश में टहलकर आने के बाद थोड़ी सी लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है। घर पहुंचते ही गीले कपड़े तुरंत बदलें। पैरों को साफ पानी और साबुन से धोकर अच्छी तरह सुखायें। भीग गये हैं तो गुनगुना पानी, हर्बल चाय या काढ़ा ले सकते हैं। तुरंत पंखे या AC की तेज हवा में बैठने से बचें।

याद रखें, सेहत का सफर भी तभी सुहाना होता है, जब हर कदम सुरक्षित हो।

इसे भी पढ़ें : डेली कम्यूट के लिए बेस्ट हैं Bajaj की ये 3 बाइक्स… खासियत जानें

इसे भी पढ़ें : धरती से अंतरिक्ष तक भारतीय प्रतिभा अनिल मेनन की नई उड़ान…

इसे भी पढ़ें : केतन की मां ने PM को लिखी चिठ्ठी, वह मेरी पूरी दुनिया था…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट के 7 बड़े फैसले…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट का बड़ा धमाका: एयरपोर्ट, AI सेंटर, ‘पुलिस दीदी’ को स्कूटर…

Bihar : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता...

बाइक छोड़ भागे तस्कर, दौड़ाकर दबोचा, फिर झोले से मिला… देखें वीडियो

Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार पर...

डेली कम्यूट के लिए बेस्ट हैं Bajaj की ये 3 बाइक्स… खासियत जानें

Kohramlive : भारतीय सड़कों पर बाइक रोजमर्रा की जिंदगी...

धरती से अंतरिक्ष तक भारतीय प्रतिभा अनिल मेनन की नई उड़ान…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों से आगे बढ़ते हुये...

केतन की मां ने PM को लिखी चिठ्ठी, वह मेरी पूरी दुनिया था…

Kohramlive : एक मां के लिये बेटे का जाना...