Khunti : खूंटी के बहुचर्चित तजना नदी दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुये 6 संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद और बच्चे की कस्टडी को लेकर चल रहा विवाद मुख्य वजह थी। यहां याद दिला दें कि बीते 10 जुलाई को खूंटी थाना क्षेत्र स्थित तजना नदी के पास एक युवक और महिला का शव बरामद हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस कप्तान ऋषभ गर्ग ने DSP मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में SIT का गठन किया था। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, वैज्ञानिक अनुसंधान और विभिन्न पहलुओं की जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पकड़े गये संदेही गुनहगारों के नाम कुंदन प्रमाणिक उर्फ संजीत, जितेंद्र सिंह उर्फ जावरा, रितेश चीक बड़ाइक, मदन ठाकुर उर्फ मदन प्रमाणिक, सती देवी, विजय रंजन शर्मा बताये गये।
हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद
पुलिस कप्तान ऋषभ गर्ग ने मीडिया को बताया कि जांच के दौरान मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने संदेही की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो (JH-15AA-5556), मृतक की मोटरसाइकिल (JH-02AY-7875) बरामद की है।
बच्चे की कस्टडी बना विवाद की बड़ी वजह
पुलिस के अनुसार, मृतका का अपने पूर्व पति कुंदन प्रमाणिक के साथ लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था। दोनों के बीच भरण-पोषण का मामला भी न्यायालय में लंबित था। जांच में पता चला कि मृतका अपने पांच साल बच्चे को लेने के लिये गांव के एक युवक के साथ पूर्व पति के पास गई थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद युवक और महिला का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी सती देवी ने घटना के बाद साक्ष्य मिटाने और सबूत छिपाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। SP ऋषभ गर्ग ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर हत्याकांड की परतें खोली गईं। खूंटी पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच पूरी कर सभी तथ्यों को सामने लाने में जुटी है।
इसे भी पढ़ें : ”छेड़खानी होई तो सीधे मा’रधा’ड़ चली, पूरा ग्रामीण मिलकर मा’र’ब”, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : IRCTC का नया चेहरा लॉन्च, अब टिकट बुकिंग होगी आसान, तेज और स्मार्ट…
इसे भी पढ़ें : जेल में घुसा सांप और कैदी को डंसा, मचा तहलका…
इसे भी पढ़ें : रिसेप्शन में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद…
इसे भी पढ़ें : पत्नी की ह’त्या कर कमरे में दफनाया और वहीं चारपाई डाल सोता रहा…








