Hazaribagh : सड़क सुरक्षा को लेकर हजारीबाग पुलिस ने बुधवार को बड़ा अभियान चलाया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर इंद्रपुरी चौक से पैगोडा चौक तक विशेष वाहन जांच और जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। CCR के DSP के नेतृत्व में गठित टीम ट्रैफिक थानेदार, 3 पुलिस अधिकारी एवं 10 जवान शामिल थे। टीम ने इंद्रपुरी चौक से पैगोडा चौक तक अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालान की कार्रवाई की। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 142, ट्रिपल लोडिंग 33, वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल 10 एवं नो पार्किंग में खड़े ऑटो, टोटो और अन्य 45 वाहन के चालान काटे गये।
इसे भी पढ़ें : खूंटी डबल म’र्डर का खुलासा: बच्चे की कस्टडी विवाद में हुई ह’त्या…
इसे भी पढ़ें : ”छेड़खानी होई तो सीधे मा’रधा’ड़ चली, पूरा ग्रामीण मिलकर मा’र’ब”, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : IRCTC का नया चेहरा लॉन्च, अब टिकट बुकिंग होगी आसान, तेज और स्मार्ट…
इसे भी पढ़ें : जेल में घुसा सांप और कैदी को डंसा, मचा तहलका…
इसे भी पढ़ें : रिसेप्शन में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद…








