spot_img

देवघर से रांची और पटना के लिए शुरू होगी हवाई सेवा, जानें कब से

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : झारखंड और बिहार वासियों के लिए खुशखबरी। देवघर एयरपोर्ट से दिसबंर में किसी भी दिन रांची और पटना के लिए हवाई सेवा शुरू हो सकती है। डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइंस को शिड्यूल जारी करने की अनुमति दी है। डीजीसीए ने पिछले माह देवघर से रांची और पटना की फ्लाइट को उड़ान प्रोजेक्ट के तहत शुरू करने के लिए स्लॉट आवंटित कर दिया था। अब इंडिगो अपने स्तर से उड़ान शुरू करने की तैयारी में जुट गया है।

दो नई फ्लाइट उतारने की तैयारी

इंडिगो एयरलाइंस देवघर से रांची और पटना के बीच हवाई सेवा शुरू करने के लिए दो नई फ्लाइट उतारने की तैयारी में है। दो जगहों के लिए हवाई सेवा शुरू होने के बाद संथाल परगना के साथ-साथ बिहार के कुछ जिलों में रहने वाले लोगों के लिए यात्रा करना आसान हो जाएगा। फिलहाल, देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए फ्लाइट है, लेकिन इस महीने से रांची और पटना के लिए भी फ्लाइट मिलने लगेगी।

तैयारियों में जुटा इंडिगो एयरलाइंस

स्टॉल आवंटित होते ही इंडिगो एयरलाइंस तैयारियों में जुट गया है। इसको लेकर कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि उड़ान शुरू करने की घोषणा से पहले फ्लाइट नंबर और उड़ान की शेड्यूल इंडिगो अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा, जिसके बाद टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। बताया यह भी जा रहा है कि डीजीसीए ने रांची और पटना दोनों जगह के लिए उड़ान सेवा की जो समय निर्धारित की है, वह सुबह का समय बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : अब FM रेडियो पर नहीं सुनाई देंगे नशीले पदार्थों व इन्हें प्रमोट करने वाले कंटेंट, जानिए कारण

इसे भी पढ़ें : संध्या को गोली लगने के पीछे का सच जानने में जुटी पुलिस

इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें

इसे भी पढ़ें : हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : चुटिया का मुकेश डोरंडा में इस हाल में मिला, इलाके में सनसनी

इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...