spot_img

देसी गर्ल के घर आई नन्ही परी…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive desk : देसी गर्ल के घर आई नन्ही परी। मनोरंजन जगत में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस  ने बड़ी गुडन्यूज दी है। दोनों ने ऐलान किया कि वह सरोगेसी के जरिए माता पिता बने हैं। हालांकि अभी प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा नहीं किया है उन्हें बेटा हुआ है कि बेटी। मीडिया रिपोर्ट्स में प्रियंका चोपड़ा  के बेबी को लेकर बताया जा रहा है कि उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) की बेटी डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले ही सरोगेसी (surrogacy) के जरिए पैदा हुई हैं। हालांकि अभी तक प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है और इस खबर की पुष्टि भी नहीं की जा सकती है।

प्री-मैच्योर है देसी गर्ल का बेबी!

प्री-मैच्योर है प्रियंका चोपड़ा का बेबी! अपनी इस रिपोर्ट में हम प्रियंका के बच्चे को लेकर कई सारी जानकारी देने वाले हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका के घर पैदा हुई बेटी ने 15 जनवरी को जन्म लिया है।  दूसरी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रियंका के बच्चे ने डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले जन्म लिया है।  मतलब ये कि प्रियंका का बेबी प्री-मैच्योर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

अभी अस्पताल में हैं न्यूबॉर्न बेबी?

डेलीमेल ने अपनी रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से जानकारी देते हुए लिखा है- प्रियंका-निक की बेटी ने डिलीवरी डेट से 12 हफ्ते पहले साउदर्न कैलिफोर्निया हॉस्पिटल में जन्म लिया।  जब तक न्यूबॉर्न बेबी हेल्दी नहीं हो जाती तब तक उसे अस्पताल में ही रखा जाएगा।  पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद ही निक और प्रियंका उसे घर ले जा सकेंगे।

प्रियंका ने निपटा लिए थे अपने सभी काम कहा जा रहा कि कपल के बच्चे की डिलीवरी डेट अप्रैल में थी।  इस वजह से प्रियंका चोपड़ा ने अपने सभी वर्क कमिटमेंट को पूरा कर लिया था।  ताकि वो बच्चे के पैदा होने के बाद मदरहुड को एंजॉय कर सके।  प्रियंका ने बच्चे के दुनिया में आने के 1 हफ्ते बाद गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की है।

प्रिंयका ने पोस्ट में गुडन्यूज देते हुए लिखा 

प्रिंयका ने दी गुडन्यूज शुक्रवार को प्रिंयका ने पोस्ट में गुडन्यूज देते हुए लिखा- हमें ये बताते हुए खुशी है कि हमने सरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है।  इस स्पेशल टाइम में हम अपनी प्राइवेसी की अपील करते हैं ताकि हम अपने परिवार पर फोकस कर सकें।  थैंक्यू।  ये खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस को फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें :

प्रेग्नेंसी में सामंथा के वर्कआउट VIDEO ने मचाई हलचल, बोलीं- मुझे कॉपी न करें

Kohramlive : एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी...

मल्लिका की बात सुन मुस्कुराये तेज प्रताप, वायरल हुआ प्रोमो

Kohramlive : रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो...

कैमरे में दिखे परीक्षित साहनी, बदला अंदाज तो फैंस हुये भावुक…

Mumbai : पर्दे पर कभी गंभीर पिता, कभी सधे हुये...

अमिताभ बच्चन ने खरीदी ये इलेक्ट्रिक SUV, खुद ड्राइव करते दिखे… देखें वीडियो

Kohramlive : उम्र बढ़ती गई, लेकिन रफ्तार का जुनून...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रेग्नेंसी में सामंथा के वर्कआउट VIDEO ने मचाई हलचल, बोलीं- मुझे कॉपी न करें

Kohramlive : एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी...

मल्लिका की बात सुन मुस्कुराये तेज प्रताप, वायरल हुआ प्रोमो

Kohramlive : रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो...

कैमरे में दिखे परीक्षित साहनी, बदला अंदाज तो फैंस हुये भावुक…

Mumbai : पर्दे पर कभी गंभीर पिता, कभी सधे हुये...

अमिताभ बच्चन ने खरीदी ये इलेक्ट्रिक SUV, खुद ड्राइव करते दिखे… देखें वीडियो

Kohramlive : उम्र बढ़ती गई, लेकिन रफ्तार का जुनून...