spot_img

बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला की बढ़ी मुश्किलें, HC ने लगाया 20 लाख का जुर्माना

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला पर लगाए गए 20 लाख रुपये के जुर्माने की वसूली के लिए दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा है। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह डीएसएलएसए की उस याचिका पर 3 फरवरी को सुनवाई करेगा।

जूही के वकील ने सुनवाई टालने का किया अनुरोध

उक्त मामले में फिल्म अभिनेत्री जूही चावला और दो अन्य पर 5G तकनीक के खिलाफ मुकदमा दायर करने के लिए लगाए गए 20 लाख रुपये जुर्माने की रकम जमा करने का निर्देश देने वाले आदेश को अमलीजामा पहनाने की मांग की गई है। अभिनेत्री के वकील ने जस्टिस अमित बंसल को बताया कि एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ अपील एक खंडपीठ के समक्ष लंबित है, जिस पर 25 जनवरी को विचार किया जाएगा और अदालत से याचिका पर सुनवाई को फिलहाल टालने का आग्रह किया।

जून में पारित किया गया था जुर्माना लगाने का आदेश

डीएसएलएसए की ओर से पेश हुए  वकील सौरभ कंसल ने कहा कि जुर्माना लगाने का आदेश जून में पारित किया गया था और इसका पालन किया जाना बाकी है। उन्होंने दावा किया कि डीएसएलएसए द्वारा वसूली के लिए नोटिस भेजे जाने के बाद ही आदेश के खिलाफ अपील दायर की गई थी और खंडपीठ द्वारा कोई रोक नहीं लगाई गई थी।अदालत ने फिलहाल इस निष्पादन याचिका (Execution Petition) पर सुनवाई टालते हुए कहा कि आइए देखते हैं कि खंडपीठ के समक्ष क्या होता है। जूही चावला और अन्य प्रतिवादियों की ओर से पेश वकील दीपक खोसला ने कहा कि एकल न्यायाधीश को लागत लगाने का अधिकार नहीं है। वकील सौरभ कंसल और पल्लवी एस कंसल के माध्यम से दायर निष्पादन याचिका में डीएसएलएसए ने जुर्माना रकम की वसूली के लिए चल और अचल संपत्तियों की कुर्की और बिक्री के वारंट जारी करने या जूही चावला और अन्य को दीवानी कारावास के निर्देश देने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें :Ind Vs Sa : जीरो पर आउट होने पर Virat Kohli को यूजर्स ने कह दी ये बात…

इसे भी पढ़ें :लता मंगेशकर का ICU में इलाज जारी, डॉक्टर ने कहा- प्रार्थना करें

इसे भी पढ़ें :UP Election: BJP ने 85 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की, यहां देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर रिया ने शेयर किया अनसीन वीडियो, कैप्शन में लिखी…

इसे भी पढ़ें : 10 लाख के हार्डकोर माओवादी महाराज ने डाला हथियार

इसे भी पढ़ें : न वीकेंड कर्फ्यू हटेगा न वापस होगा ऑड-ईवन, सीएम केजरीवाल के प्रस्ताव को LG से नहीं मिली मंजूरी

इसे भी पढ़ें : Facebook पर दो बच्‍चों की मां को हुआ प्‍यार, पति का हुआ ये हाल…

इसे भी पढ़ें : पूर्व MLA अमित महतो के बयान के क्‍या है मायने

इसे भी पढ़ें : सिगरेट देने से किया मना तो दबंग युवक ने कर डाला…

इसे भी पढ़ें : जमीन पर कब्‍जा दिलाने वाले बाबा के चेलों का क्‍या हुआ, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : पेट में पल रहा पड़ोसी का बच्‍चा, इंसाफ मांगती अनाथ लड़की, देखें वीडियो..

इसे भी पढ़ें : थानेदार के हटते ही बदल गया हाव-भाव और प्रभाव, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

प्रेग्नेंसी में सामंथा के वर्कआउट VIDEO ने मचाई हलचल, बोलीं- मुझे कॉपी न करें

Kohramlive : एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी...

मल्लिका की बात सुन मुस्कुराये तेज प्रताप, वायरल हुआ प्रोमो

Kohramlive : रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो...

कैमरे में दिखे परीक्षित साहनी, बदला अंदाज तो फैंस हुये भावुक…

Mumbai : पर्दे पर कभी गंभीर पिता, कभी सधे हुये...

अमिताभ बच्चन ने खरीदी ये इलेक्ट्रिक SUV, खुद ड्राइव करते दिखे… देखें वीडियो

Kohramlive : उम्र बढ़ती गई, लेकिन रफ्तार का जुनून...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रेग्नेंसी में सामंथा के वर्कआउट VIDEO ने मचाई हलचल, बोलीं- मुझे कॉपी न करें

Kohramlive : एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी प्रेग्नेंसी...

मल्लिका की बात सुन मुस्कुराये तेज प्रताप, वायरल हुआ प्रोमो

Kohramlive : रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का नया प्रोमो...

कैमरे में दिखे परीक्षित साहनी, बदला अंदाज तो फैंस हुये भावुक…

Mumbai : पर्दे पर कभी गंभीर पिता, कभी सधे हुये...

अमिताभ बच्चन ने खरीदी ये इलेक्ट्रिक SUV, खुद ड्राइव करते दिखे… देखें वीडियो

Kohramlive : उम्र बढ़ती गई, लेकिन रफ्तार का जुनून...