spot_img

शादी के 6 दिन बाद ही दूल्‍हा-दुल्‍हन के साथ जालिमों ने क्या कर डाला, देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Mainpuri (UP) : जात-पात को भूल अपने मनपसंद लड़के करण से शादी करने वाली कोमल को जीने नहीं दिया गया। घर में घुसकर उसे और उसके पति को गोली मार दी गई। कोमल की मौके पर ही सांस की डोर टूट गई, वहीं लहूलुहान पति अस्‍पताल के आईसीयू में है। उसे कनपट्टी में गोली लगी है। 22 साल की कोमल और उसके पति को गोली मारने वाला कोई और नहीं, उसका अपना सगा भाई और चाचा है। करण से शादी करने से पहले कोमल ने अपनी मां और मामा से इजाजत ले ली थी। प्रेम विवाह करने वाली कोमल से उसके भाई और 3 चाचा बेहद नाराज थे। 20 अप्रैल को परिणय सूत्र में बंधने के बाद कोमल अपने ससुराल चली गई थी। वह अपनी शादी से बहुत खुश थी। अचानक आज काल बनकर भाई और चाचा उसके ससुराल पहुंच गये। छत के रास्‍ते वह घर के अंदर घुस आये। नई नवेली दुल्‍हन को देखते ही उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उसके पति को भी गोली मार दी।

गोलियों की आवाज सुनकर कमरे में आई कोमल की सास और देवर को हथियार के बट से मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चारों कातिल फरार हो गये। शादी के 6 दिन बाद ही दूल्‍हा-दुल्‍हन को गोली मार देने की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को कातिलों के नाम और ठिकाने के बारे में सबकुछ बता दिया गया है। जख्‍मी करण की हालत भी चिंताजनक बतायी गई है। पुलिस कातिलों के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड कर रही है। यह सनसनीखेज वारदात यूपी के मैनपुरी में हुई। कोतवाली पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : गायब हुई नाबालिग, तो Sex Racket का हुआ भंडाभोड़… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : 29 अप्रैल को कुछ खास करने को तैयार है टाटा मोटर्स, जानिये…

इसे भी पढ़ें : लालू के बड़े लाल “तेजप्रताप” ने बढ़ाया सियासी पारा, RJD में खलबली

इसे भी पढ़ें : ट्रेन में लेकर चढ़े यह सामान तो जायेंगे 3 साल केलिए अंदर…

इसे भी पढ़ें : नौकरी देने के बहाने होता था ये गंदा धंधा, देखें…

इसे भी पढ़ें : बिटिया की खामोशी के पीछे छुपा था गैंगरेप का दर्द, देखें…

इसे भी पढ़ें : बंधु तिर्की को मिली स्‍थायी जमानत

इसे भी पढ़ें : इन किताबों को पढ़ IAS बनी थी राजेश्‍वरी बी, खुद खोली यह राज, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...