Kohramlive Desk : Adani Group की कंपनियों के शेयरों में तूफानी गति से तेजी का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी तेजी अव्वल रही, जबकि प्रमुख शेयर बाजारों में मुनाफावसूली की वजह से गिरावट देखने को मिली। इस बिजनेस वीक के दूसरे सत्र में BSE पर Adani Enterprises के एक शेयर का भाव 2,198 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह इस स्टॉक का रिकॉर्ड हाई है। Adani Power का शेयर भी 232.9 रुपये के स्तर के साथ रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। मंगलवार को Sensex 435.24 अंक यानी 0.72 फीसदी लुढ़ककर 60,176.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ. इसी तरह NSE Nifty 96 अंक यानी 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ 17,957.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
फ्लैगशिप स्टॉक में तेजी
BSE पर Adani Group की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का स्टॉक 6.41 फीसदी चढ़कर 2,198 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इस लार्ज कैप स्टॉक में पिछले 9 दिनों में 18.73 फीसदी तक की तेजी आ चुकी है। अडानी एंटरप्राइजेज का स्टॉक पांच दिन, 20 दिन, 50 दिन, 100 दिन और 200 दिन के मुविंग एवरेज से ऊपर है।
ग्रुप के अन्य स्टॉक्स का ये रहा हाल
Adani Total Gas Ltd के शेयर का भाव (Adani Total Gas Ltd Stock Price) मंगलवार को दिन के कारोबार के दौरान 4.68 फीसदी चढ़कर 2,485 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। यह इस स्टॉक के 52 हफ्तों का हाई है। Adani Transmission का शेयर 1.10 फीसदी चढ़कर 2,453.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। कंपनी का स्टॉक दिन के कारोबार के दौरान एक समय में 2,515 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। Adani Ports का शेयर 3.52 फीसदी चढ़कर 847.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

इसे भी पढ़ें : यात्रियों से भरी बस में उतरा करंट, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : रांची के न्यूक्लियस मॉल में मच गया हड़कंप, जानिये क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें : घूसखोर बंदोबस्त पदाधिकारी, क्लर्क और प्यून को 4-4 साल की सजा, जानिये कैसे धराये थे
इसे भी पढ़ें : नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा, किसी के पैर तो किसी के हाथ क’टे, देखें…
इसे भी पढ़ें : जम्मू में कश्मीरी पंडित, बिहार के मजदूर समेत 7 को मारी गोली, कही ये …
इसे भी पढ़ें : सबको रूला गया लेडी डॉक्टर अर्चना का सुसा’इड नोट, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : नशेड़ी बेटा की शिकायत लेकर थाना गई मां हुई जलील, देखें वीडियो…






