spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

यात्रियों से भरी बस में उतरा करंट, मची चीख पुकार

Date:

spot_img
spot_img

Jaisalmer : एक बस करंट की चपेट में आ गई। इससे बस में सवार 8 यात्री झुलस गये। सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल ले गई। झुलसे हुये आठ लोगों में से तीन की मौत हो गई है जबकि पांच अन्य का इलाज चल रहा है। उनमें से भी एक यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताया है। पुलिस के अनुसार हादसा जैसलमेर से 15 किलोमीटर दूर सदर थाना इलाके में सुबह करीब 10 बजे पोलजी की डेयरी पास हुआ। इलाके के खींया और खुईयाला गांव के ग्रामीण निजी बस किराए पर लेकर लोक देवता संत सदाराम के मेले में गए थे। वहां से वापस आते समय यह हादसा हो गया। हादस के बाद वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर दौड़े और हालात को संभाला।

दरअसल पोलजी की डेयरी के पास सड़क की ऊंचाई बढ़ाने का काम चल रहा है। इससे ऊपर से गुजर रहे तार थोड़े नीचे हो गये थे। बस में अंदर के अलावा उसकी छत पर भी श्रद्धालु बैठे हुये थे। वहां से निकलते समय बस की छत ऊपर बैठे हुये यात्री ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के संपर्क में आ गये। वे करंट की चपेट में आते ही पूरी बस में करंट फैल गया। लेकिन फिर भी चालक ने तत्परता बरतते हुये बस को आगे निकाल लिया जिससे करंट थोड़ी देर ही रह पाया। लेकिन तब तक आठ लोग करंट से बुरी तरह से झुलस गये थे।

बाद में कलेक्टर प्रतिभा सिंह, पुलिस अधीक्षक भंवरसिंह नाथावत और विधायक रूपाराम धनदेव भी अस्पताल पहुंचे और हताहतों के हालचाल पूछे। सभी मृतक और घायल मेघवाल समाज के बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि बस में बहुत ज्यादा सवारियों को बिठाया गया था। बस में अंदर जगह नहीं मिली तो लोग उसकी की छत पर बैठ गये थे।

इसे भी पढ़ें : 22 लोगों का खून करने वाला जंगल में धराया, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : MS DHONI का जलवा…, ऐसे किया रनआउट (VIDEO)

इसे भी पढ़ें :  बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रुपईया, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :  अलकतरा फैक्‍ट्री में लगी भयावह आग को देख डरे लोग, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :  “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...