spot_img
spot_img
spot_img

रांची के न्यूक्लियस मॉल में मच गया हड़कंप, जानिये क्‍या हुआ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के न्यूक्लियस मॉल में मंगलवार की सुबह अफरा-तफरी मच गई। मॉल की साफ सफाई करने पहुंचे कर्मी जब वॉशरूम में गये तो उनके होश उड़ गए। वॉशरूम में एक जवान लड़का गिरा पड़ा था। वह बिल्कुल बदहवाश था, ना हिल रहा था ना डूल रहा था। हैरान-परेशान कर्मी भागे-भागे बाहर निकले और इस बात की जानकारी मॉल के गार्ड और अन्य कर्मियों को दी। सूचना रांची के लालपुर थाना पहुंची।

सूचना मिलते ही लालपुर थानेदार राजीव कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामला संदिग्ध देख पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। मगर फॉरेंसिक टीम के पहुंचने से पहले ही बाथरूम में गिरा युवक उठकर खड़ा हो गया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम राहुल कुमार बताया। कहा कि उसने कोई नशा नहीं किया था। वॉशरूम गया और अचानक से चक्कर खाकर जमीन पर गिर गया, उसके बाद उसे कुछ याद नहीं। फिलहाल पुलिस युवक का इलाज करवा रही है।

राहुल सोमवार को अपने दो दोस्तों के साथ फिल्म देखने आया था। फिल्म देखने के दौरान राहुल ने अपने दोस्तों को यह कहकर बाहर निकला कि उसे एक जरूरी मीटिंग में जाना है। फिल्म देखकर जब उसके दोनों दोस्त बाहर निकले तो राहुल को काफी ढूंढा, मगर वह कहीं नहीं मिला। मॉल के कर्मियों से दोनों दोस्तों ने गुहार लगाई, मगर किसी ने राहुल को खोजने में कोई मदद नहीं की। दोनों दोस्त राहुल को पूरी रात ढूंढते रहे। सुबह जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि राहुल वॉशरूम में गिरा पड़ा है, दोनों भागे-भागे मॉल पहुंचे। राहुल को जब पुलिस अपने साथ ले गई तो मॉल के गार्डों ने दोनों को बंधक बना लिया। उनके आधार कार्ड को भी अपने पास रख लिया। दोनों से यह कहा गया कि जब तक मॉल के कोई अधिकारी नहीं आते हैं, तब तक यहीं रहना होगा। सूचना मिलने के बाद लालपुर थाना की पुलिस पहुंची और दोनों युवकों को मुक्त करा कर थाना ले गई।

इसे भी पढ़ें : MS DHONI का जलवा…, ऐसे किया रनआउट (VIDEO)

इसे भी पढ़ें :  बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रुपईया, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :  अलकतरा फैक्‍ट्री में लगी भयावह आग को देख डरे लोग, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :  “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 22 लोगों का खून करने वाला जंगल में धराया, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : पीने वालों सुनो…बिहार में बदल गया शराबबंदी कानून, जानिए

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कुछ सेकेंड की फुर्ती ने बचा ली 3 जिंदगियां, वरना…

Ranchi : रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...