सगी मां की करतूत सबको रूला गई… देखें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : दो मासूम बेटा-बेटी का बड़ी बेरहमी से गला काट मां खुद फांसी के फंदे पर झूल गई। 32 साल की शीतला देवी की डेड बॉडी फांसी पर लटकती हालत में मिली। वहीं 4 साल की बेटी निधि और ढाई साल के बेटे रितेश की लाशें फर्श पर पड़ी थी। दोनों खून से लथपथ थे। यह नजारा देख लोगों का माथा ठनक गया। शीतला का पति धर्मराज दो रोज पहले ही लखनऊ गया था। वह मेहनत मजदूरी करता है। घर में केवल सास थी। मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक जब दरवाजा नहीं खुला तो बूढ़ी सास को कुछ गड़बड़ लगा। उसने इस बारे में ग्राम प्रधान और कुछ पड़ोसियों को बताया। यह खबर पुलिस तक भी पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास से जुटे लोगों की मदद से दरवाजे के कुंडे को तुड़वाया। कमरे के अंदर का नजारा देख सब दंग रह गये। शीतला के डेड बॉडी के पास एक स्टूल भी मिला। कुछ लोगों के अनुसार इस परिवार की माली हालत बहुत अच्छी नहीं थी। शीतला देवी ने ऐसा क्यों किया, इस बिंदु पर पुलिस गहराई से तहकीकात कर रही है। पुलिस धर्मराज से भी पूछताछ की तैयारी में है। यह सनसनीखेज वारदात यूपी के अमेठी शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कुकहा रामपुर गांव में हुई।

सूत्रों के अनुसार शीतला देवी अपने दोनों बच्चों के साथ गांव में रहती थी। घर में बूढ़ी सास रहती थी। उसका पति धर्मपाल लखनऊ में दिहाड़ी मजदूर है। दो रोज पहले ही वह काम के सिलसिले में लखनऊ गया था। आशंका जताई जा रही है कि सोमवार की रात शीतला देवी ने अपने दोनों बच्चों का बड़ी बेरहमी से गला काट डाला। इसके बाद खुद को भी मिटा डाला।

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर, बख्शे नहीं जाएंगे मनचले… देखें

इसे भी पढ़ें : बरहेट में बोले सीएम हेमंत- झारखंड में खतियान आधारित स्थानीयता से खुश है जनता

इसे भी पढ़ें : नाली साफ करते-करते दब गये 13 लोग… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : मोस्ट वांटेड आरजू के घर पर चला बुलडोजर, गैंगरेप का है आरोपी

इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….

इसे भी पढ़ें : फेसबुकिया प्यार Kolkata के बाजार तक, पुलिस से बोली- लाज बचा लें सर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...