spot_img
spot_img
spot_img

बरहेट में बोले सीएम हेमंत- झारखंड में खतियान आधारित स्थानीयता से खुश है जनता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

SAHIBGANJ (BARHET) : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि बरहेट प्रखंड के सभी ग्रामीण, बुजुर्ग, भाई, माता-बहन, नौजवान, हमारे स्कूल-कॉलेज के बच्चों के साथ इस मिलन समारोह एवं जनता दरबार का उद्देश्य आप सब लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं, इसकी जानकारी लेनी है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने क्षेत्र में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक यथाशीघ्र पहुंचाने का काम करें। हम राज्य के किसी भी क्षेत्र में कभी भी जाकर इसका निरीक्षण कर सकते हैं। आज हम पहली बार इस ऐतिहासिक वीर भूमि भोगनाडीह से लोगों के बीच जाने के कर्यक्रम का प्रारंभ किया है।

मुख्‍यमंत्री मंगलवार को एसएसडी उच्च विद्यालय बरहेट में आयोजित जनता दरबार-सह-योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति बनाने का निर्णय सरकार ने लिया है। इसकी रूपरेखा इस तरह  तैयार की जा रही है कि जहां झारखंड में स्थानीय नीति को लेकर पूर्व की सरकारों में जनता विरोध प्रदर्शित करती थी, वही आज जनमानस इसे खुशी-खुशी अपना रहा है। आज सरकार सीएनटी, एसपीटी, 1932 खतियान जैसे कानूनों से यहां की आदिवासियों -मूलवासियों को सुरक्षा कवच प्रदान करने का काम कर रही है।

उलझी व्यवस्था को सुलझा रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य की उलझी हुई व्यवस्था को सुलझाने का काम कर रही है। राज्य में निष्पक्ष रूप से नियुक्तियां हो रही हैं। जिन लोगों की नियुक्ति  नहीं हो रही, उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है। सरकार के विभिन्न विभागों के तहत युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए बिना किसी गारंटर के 50 हजार रुपये के लोन को बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया गया है। पुरानी पेंशन योजना लागू कर कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी बनने का काम किया है।

सुखाड़ से निपटने की पूरी तैयारी, किसानों मजदूरों को मिलेगी हर प्रकार की राहत

सीएम ने कहा कि इस वर्ष फिर से झारखंड प्रदेश के जनमानस को सुखाड़ जैसी समस्या से जूझना पड़ रहा है। राज्य के लिए यह बहुत चिंता का विषय है कि जहां 80% लोग खेती-बाड़ी पर निर्भर करते हैं, वहां के लोगों के लिए उत्पन्न हुए इस भयावह स्थिति से निपटने के लिए राज्य के सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गई है। कृषक चिंता नहीं करें, उनके हर सुख-दुख का हिस्सा बनकर सरकार उनके साथ खड़ी है।

 कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन

 मौके पर मुख्यमंत्री ने 16710.52 लाख रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। जिसमें 15618.40 लाख रुपये की 155   योजनाओं का शिलान्यास एवं 1092.12 लाख रुपये की 58 योजनाओं का उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत 293 लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छोटे बच्चों को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया।

इनकी रही माजूदगी

कार्यक्रम में राजमहल सांसद विजय हांसदा, साहिबगंज जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कु, डीआईजी संथाल परगना सुदर्शन मंडल, साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव समेत बड़ी संख्या में योजनाओं के लाभुक एवं ग्रामीण  मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :भारत के इस राज्य में 30 साल बाद चालू हुये सिनेमाघर… देखें

इसे भी पढ़ें :शर्म करो, एक जवान लड़का चल बसा, तड़पता रह गया परिवार

इसे भी पढ़ें :जमीन सर्वे कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए विभाग : सीएम हेमंत सोरेन  

इसे भी पढ़ें :प्यार, से*क्स और फिर हो गया भयानक कांड… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें :दूसरी बीवी के घर फंदे पर झूलता मिला रवि… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...