Kohramlive Desk : मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। दीवार गिरने से मलबे में 13 लोग दब गये। जिसमें 4 लोगों की दबकर दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 9 लोगों को जिंदा निकाला गया है। यह दर्दनाक हादसा दीवार किनारे नाले में सफाई करने के दौरान हुआ है। घटना के बाद ठेकेदार गुल मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना नोएडा के सेक्टर-21 के जलवायु विहार सोसायटी की है। सभी मजदूर बदायूं के रहने वाले हैं। ये सुबह 9:30 बजे जलवायु विहार के पास नाले की सफाई करने के लिए पहुंचे थे। दीवार का मलबा हटाने के लिए तीन जेसीबी लगाई गई है। मौके पर पुलिस महकमे के तमाम अधिकारी और फोर्स मौजूद हैं। खुद पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, डीएम सुहास एलवाई, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ऋतु महेश्वरी मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने में जुटे है।
मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंच गई है। बताया जाता है की मजदूर ठेकेदार सुंदर के कहने पर नाले की सफाई का कार्य कर रहे थे। दीवार पहले से ही जर्जर थी, इसके बारे में ठेकेदार को बताया गया था। लेकिन उसके बावजूद ठेकेदार ने काम नहीं रुकने दिया। मौके पर भारी भीड़ है।
डीएम सुहास एलवाई ने कहा
नोएडा अथॉरिटी ने जलवायु विहार के पास सेक्टर 21 में नाले की सफाई का काम दिया था। मजदूर जब ईंट निकाल रहे थे तो दीवार गिर गई। अभी तक चार मौतों की सूचना आई है। 2 की मौत जिला अस्पताल में हुई है तो दो की मौत कैलाश अस्पताल में हुई है। घटना की विस्तृत जांच की जाएगी।
नोएडा अथॉरिटी सीईओ ऋतु महेश्वरी ने कहा
सोसायटी के निवेदन पर नाले की सफाई का कार्य कराया जा रहा था। इस मामले में जांच की जाएगी यदि जर्जर दीवार के बाद भी ठेकेदार ने मजदूरों को काम पर लगाया तो दोषी मिलने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। ठेकेदार की टेंडर प्रक्रिया की भी जांच होगी।
घायल जिला अस्पताल
पप्पू पुत्र नेम सिंह उम्र 25 वर्ष जाति कोली निवासी ग्राम बिचोला थाना मुजरिया
मृतकों की पहचान
पुष्पेंद्र पुत्र भगवान सिंह उम्र 25 वर्ष जाति यादव निवासी ग्राम बिचोला थाना मुजरिया
पन्नालाल पुत्र झंडू उम्र 25 वर्ष जाति यादव के 89 गांव विचोला थाना मुजरिया
अमित पुत्र धनपाल उम्र 18 वर्ष जाति यादव निवासी गांव विचोला थाना मुजरिया बदायूं
धर्म वीर पुत्र रामनिवास गांव सॉन्ग थाना जरीफनगर जिला संभल
दीवाल पर कुल 12 लोग काम कर रहे थे
1.पंकज पुत्र सोमवीर सिंह निवासी ग्राम बिचोला थाना मुजरिया बदायूं
2.संजीव पुत्र भगवान सिंह निवासी उपरोक्त
3. नन्हे पुत्र उरवान सिंह निवासी उपरोक्त
4. विनोद पुत्र राम सिंह निवासी उपरोक्त
5. दीपक पुत्र नरेश निवासी उपरोक्त
6. ऋषि पाल पुत्र ज्ञान सिंह निवासी गांव सॉन्ग थाना जरीफनगर संभल
7. जोगेंद्र पुत्र राजपाल निवासी बमोरी थाना सहसवान बदायूं
सीएम योगी ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा सेक्टर 21 में दीवार गिरने की घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और युद्ध स्तर पर बचाव अभियान जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
इसे भी पढ़ें :भारत के इस राज्य में 30 साल बाद चालू हुये सिनेमाघर… देखें
इसे भी पढ़ें :शर्म करो, एक जवान लड़का चल बसा, तड़पता रह गया परिवार
इसे भी पढ़ें :जमीन सर्वे कराने की दिशा में ठोस कदम उठाए विभाग : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :प्यार, से*क्स और फिर हो गया भयानक कांड… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :दूसरी बीवी के घर फंदे पर झूलता मिला रवि… देखें
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में फिर मिला बम, देखें कैसे किया गया डिफ्यूज…




