spot_img
spot_img

मोस्ट वांटेड आरजू के घर पर चला बुलडोजर, गैंगरेप का है आरोपी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bokaro (Parmeshwar Mandal) : मोस्ट वांटेड आरजू मल्लिक उर्फ राजू के घर पर आज बुलडोजर चला दिया गया। आरजू का घर बोकारो के माराफारी थाना इलाके के आजाद नगर में है। कोर्ट के आदेश पर आरजू मल्लिक के घर की कुर्की जब्ती पहले ही हो चुकी है। मंगलवार को दिन के उजाले में एसडीओ की मौजूदगी में उसके घर को जमींदोज किया गया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस भी मौजूद थी। आरजू मलिल्क के खिलाफ चास के महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज है। ग्रैजुएशन की एक स्टूडेंट ने उसके खिलाफ नाम पता बदल कर पहले शादी करने, गैंगरेप और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कराया था।

छात्रा का कहना था कि वह बड़का फरेबी निकला। प्यार, चाहत, मोहब्बत और दोस्ती सब उसके वास्ते दिल्लगी निकली। उसे सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि वह बड़का फरेबी और मक्कार निकला। राजू बनकर हाथ थामने वाला आरजू मल्लिक निकला। छात्रा के साथ यह सब साल 2020 की जनवरी माह में शुरू हुआ था। आरजू छात्रा को स्वामी सहजानंद महाविद्यालय के गेट के पास से उठाकर कोऑपरेटिव कॉलोनी के एक मकान में ले गया। वहां उसने पहले से एक पंडित को बुला रखा था। पंडित के सामने उसने छात्रा की मांग भर दी। इसके बाद आरजू ने छात्रा के साथ देह से देह का रिश्ता बनाया। इस दरम्यान उसने चुपके से उन पलों का वीडियो बना लिया। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को अपने दोस्त-यारों के सामने भी परोसने लगा। सभी उसे नोंचते-खरोंचते रहे। छात्रा सब चुपचाप सहती रही। एक दिन राजू का एक दोस्त आया और उसे आरजू के नाम से पुकारा। छात्रा को करारा झटका तक लगा जब वह जानी कि जिसे वह राजू समझ रही थी वह असल में आरजू है।

आरजू का राज खुलने के बाद छात्रा को और टॉर्चर किया जाने लगा। आरजू का ड्राइवर जालिम, दोस्त प्रमोद और नितेश ने भी उसकी आबरू लूटी। उसके साथ गैंगरेप कर उसका भी वीडियो बनाया। उसके साथ मारपीट कर कुछ कागजातों पर दस्तखत भी करवाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ गैंगरेप होते रहा। उस पर नाम और पहचान बदलने का भी दबाव डाला गया था। किसी तरह उनके चंगुल से निकल घरवालों से अपना दुखड़ा बताई। लोक-लाज के कारण घरवालों ने उसे दिल्ली एक रिश्तेदार के घर भेज दिया। फरेबी आरजू छात्रा का पीछा करता हुआ वहां भी पहुंच गया। इस दौरान उसने छात्रा के कुछ रिश्तेदारों को उसकी आपत्तिजनक फोटो भेज दी। इसके बाद टूट-हार सी गई पीड़ित छात्रा ने ठाना कि जो हो जाये, उसकी जिंदगी को नरक बनाने वालों को वह नहीं बख्शेगी। हर हाल में उन्हें सलाखों के पीछे भेजकर ही दम लेगी। उसने हिम्मत जुटाई और अपने मां-पापा के साथ बोकारो पुलिस कप्तान के पास फरियाद लेकर पहुंच गई। अपना सारा दुखड़ा पुलिस कप्तान को सुनाया। इस दौरान वह दो बार बेहोश भी हुई। उसकी दारुण गाथा सुन और हालत को देख एसपी भी दंग रह गये। एसपी के आदेश पर चास महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें आरजू मल्लिक उर्फ राजू, प्रमोद ओझा, नितेश पांडे, जालिम व पंडित को आरोपी बनाया गया था। यहां याद दिला दें कि बीते साल 2021 की 25 मार्च को देर रात प्रमोद ओझा को बोकारो सेक्टर तीन से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं बाकी के आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

इसे भी पढ़ें : बरहेट में बोले सीएम हेमंत- झारखंड में खतियान आधारित स्थानीयता से खुश है जनता

इसे भी पढ़ें : नाली साफ करते-करते दब गये 13 लोग… देखें फिर क्या हुआ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...