कांग्रेस ने मनाई भूदान आंदोलन के प्रणेता विनोबा भावे की जयंती, देश और समाज के लिए उनके योगदान पर किया विमर्श
GAYA : भारतरत्न, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोबा भावे की जयंती कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण कांग्रेस सेवादल बोर्ड के कार्यालय में मनाई गई। सबसे पहले उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद देश और समाज के लिए उनकी उपलब्धियों, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो. विजय कुमार मिठू ने कहा कि भारत के राष्ट्रीय अध्यापक कहे जाने वाले आचार्य विनोबा भावे को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी माना जाता है।
देश के भूमिहीनों को दिया नया जीवन
भूदानी रामनरेश सिंह पयोद ने कहा कि आचार्य विनोबा भावे ने देश के भूमिहीनों को नया जीवन देने का काम किया, परंतु आज काफी दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हजारों एकड़ भूदान की जमीन दूसरे लोग कब्जा किए हुए है। मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, टिंकू गिरी, असरफ इमाम, नन्हे शर्मा, डा मदन कुमार सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल आदि ने कहा कि आचार्य विनोवा भावे जी का गया जिला कर्मभूमि रहा है। यहां इनके प्रयास से हजारों भूमिहीनों को आशियाना मिला है तथा बहुतों को मिली जमीन पर दबंग लोग कब्जा किए हुए हैं, जिसे सरकार अविलंब लाभान्वितो को मुहैया कराने का काम करे।
इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब आलम इस हालत में मिला… भाई ने मॉबलिंचिंग का लगाया इल्जाम
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे बीबी लाल, पीएम मोदी ने जताया शोक
इसे भी पढ़ें :पीने का पानी हुआ जहरीला, टोला का गुस्सा सड़क पर
इसे भी पढ़ें :23 सितंबर से शुरू होगी Amazon Great Indian Festival सेल
इसे भी पढ़ें :नये विकल्प के साथ स्टॉफ क्वार्टर दुर्गा पूजा समित का भूमि पूजन…
इसे भी पढ़ें :नसीब फूटने से पहले लड़कियों को बचा ली नन्हे फरिश्ते की टीम…




