Bihar : भागलपुर को उत्तर बिहार से जोड़ने वाला अहम विक्रमशिला सेतु रविवार देर रात अचानक गंगा में समा गया। रात करीब 12:30 बजे पुल के 133 नंबर पिलर के पास धंसाव शुरू हुआ और कुछ ही देर में उसका एक हिस्सा टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि प्रशासन ने समय रहते ट्रैफिक रोक दिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुल टूटने के बाद बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने वैकल्पिक मार्ग तय कर दिये हैं,
मुंगेर का श्रीकृष्ण सिंह सेतु: दक्षिण से उत्तर बिहार जाने वाले वाहन
खगड़िया का गंगा पुल: उत्तर से भागलपुर आने वाले वाहन
नवगछिया-भागलपुर के बीच जल्द स्टीमर सेवा शुरू करने की तैयारी है।
3 महीने में मरम्मत का दावा
पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष डॉ. चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक, गिरे हुये स्पैन को ठीक करने में करीब तीन महीने लग सकते हैं। वहीं, इसी साल दिसंबर तक समानांतर बन रहे नये पुल पर ट्रैफिक शुरू करने की योजना है। घटना के बाद सरकार ने सेना से मदद मांगी है। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से बात की, जिन्होंने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। पुल की मरम्मत में IIT पटना की विशेषज्ञ टीम भी शामिल होगी।
इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे
इसे भी पढ़ें : पांच राज्यों में मतगणना, कहां-कौन आगे, किसने दिया सरप्राइज… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…








