spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : मधुबनी के कलुआही थाना क्षेत्र के मलमल दक्षिणी पंचायत में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों की बुनियाद को ही हिला दिया। घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया और बहू ने अपनी ही सास की हत्या कर दी, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतका की पहचान आशा देवी, पत्नी स्वर्गीय राम इकबाल पासवान के रूप में हुई है। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका के बेटे ने चंडीगढ़ से अपने बहनोई को फोन कर बताया कि मेरी पत्नी ने मां की हत्या कर दी है और भाग गई है। सूचना मिलते ही सर्किल इंस्पेक्टर अभय कुमार और थानेदार पायल भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। जब ताला तोड़कर पुलिस अंदर गई, तो कंबल में लिपटा शव बरामद हुआ। मृतका के सिर पर गहरे चोट के निशान मिले हैं, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। मृतका के दामाद सुनील कुमार साहू के बयान पर आरोपी बहू पूनम देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। फरार बहू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सास-बहू के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...