Bihar : बिहार में किसानों के लिये बनी सबसे बड़ी योजनाओं में से एक Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi—अब सवालों के घेरे में है। जांच में ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने सिस्टम की नींव तक हिला दी है। पीडीएस और पीएम-किसान के आधार डाटाबेस के मिलान में सामने आया कि 2.45 लाख ऐसे केस हैं, जहां एक ही परिवार के कई लोग योजना का लाभ ले रहे हैं। इसे नियमों का उल्लंघन मानते हुये केंद्र सरकार ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। ऐसे सभी संदिग्ध लाभुकों का भुगतान रोकने का आदेश दिया गया है। जिलों को सूची भेजकर फिजिकल वेरिफिकेशन कराने का निर्देश दिया गया है। कृषि विभाग के प्रधान सचिव ने पूरे राज्य में जांच तेज करने को कहा। राज्य में 1,30,308 किसानों का आधार सीडिंग और NPCI लिंकिंग अभी अधूरी है। नियम साफ है कि आधार और बैंक लिंक नहीं, तो पैसा नहीं। जिला कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जल्द से जल्द इन प्रक्रियाओं को पूरा करायें। खबर है कि केंद्र को लंबी सूची भेजी गई है। इसमें बताया गया है कि 4,63,341 लाभुकों का फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं हुआ है। अब एक महीने के भीतर जांच पूरी करने का अल्टीमेटम दिया गया है। PM Kisan GOI App के जरिये वेरिफिकेशन कराया जायेगा। खबर है कि बिहार में 73.34 लाख से अधिक लाभुक इस योजना का फायदा ले रहे हैं। हर साल ₹6000, तीन किस्तों में सीधे खाते में भेजे जाते हैं। अब तक 22 किस्तों का भुगतान हो चुका है।
इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…










