spot_img
spot_img
spot_img

पटना यूनिवर्सिटी में फूटा गुस्सा, छात्रों का आंदोलन तेज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : PHD नामांकन को लेकर पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि University Grants Commission की गाइडलाइन को दरकिनार कर नामांकन प्रक्रिया चलाई जा रही है। इल्जाम है कि इससे कई योग्य उम्मीदवारों के भविष्य पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका कहना है कि गणित विभाग में पहले जारी मेरिट लिस्ट में CSIR-UGC NET पास छात्रों के नाम शामिल थे। लेकिन अचानक पहली सूची रद्द कर दी गई और नई लिस्ट जारी हुई। नई सूची से कई योग्य छात्रों के नाम गायब है। इसी मसले को लेकर बवाल शुरू हो गया। छात्रों का दर्द है कि साल भर की मेहनत एक फैसले में मिटा दी गई। छात्रों का कहना है कि यह कदम UGC नियमों के खिलाफ है और उनके करियर को अंधेरे में धकेल रहा है। छात्रों ने उदाहरण दिया कि Patliputra University एवं Lalit Narayan Mithila University में CSIR-UGC NET पास अभ्यर्थियों को मान्यता दी गई है। वहां मेरिट लिस्ट तैयार कर राजभवन तक भेजी जा चुकी है।  छात्रों ने दो टूक कहा कि अगर नियमों के तहत नामांकन नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज होगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर न्यायपूर्ण फैसला लेने की मांग की गई है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...