Bihar : भागलपुर से बड़ा हादसा हो गया। यहां एक साथ 50 घर आग की चपेट में आ गये। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खबर पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर जिले के CO, थानेदार और मुखिया भी पहुंचे। घटना की जानकारी लेते हुए उन लोगों ने पीड़ित परिवारों की सहायता करने की बात कही। घटना भागलपुर के नारायणपुर प्रखंड के अठगामा गांव की है।
बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से बिजली की तार से निकली चिंगारी एक झोपड़ी पर पड़ी। यह झोपड़ी फूस की थी। झोपड़ी में आग पकड़ ली। जिसके बाद देखते ही देखते इस आग ने 50 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। मंजर बिल्कुल भयावह था। आंखों के सामने अपने घरों को जलता देख लोग सदमे में है। इस अगलगी में घरों का सारा सामान स्वाहा हो गया। पीड़ितों को लाखों का नुकसान होने की बात कही जा रही है।
इसे भी पढ़ें : पटना से रांची वंदे भारत ट्रेन पर आई बड़ी अपडेट…देखें क्या
इसे भी पढ़ें : बैंकों में शनिवार को रहेगी छुट्टी, टाइमिंग में भी होगा बदलाव!
इसे भी पढ़ें : बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें नए रेट
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : मधुमक्खी पालन पर सरकार दे रही 75% सब्सिडी
इसे भी पढ़ें : फ्री राशन लेने वालों को मिलेगा कम चावल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : इनकम टैक्स भरने वाले ध्यान दें, अब लग सकता है इतना जुर्माना
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : एयरलाइंस ने 15 मई तक रोकी टिकटों की बुकिंग
इसे भी पढ़ें : EPFO के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : IRB जवान की संदेहास्पद मौ’त, यहां मिला श’व…
इसे भी पढ़ें : नदी नहाने गई बच्ची के साथ महापाप














