Kohramlive : पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में एक दिल दहला देने वाली वारदात हो गई। जहां एक युवक ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। वहीं, वारदात को छिपाने के लिये आरोपी ने शव को आग के हवाले कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। खबर है कि मां और बेटे के बीच किसी घरेलू बात को लेकर झगड़ा हुआ था। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि युवक ने अपनी मां पर हमला कर दिया। हमले में मां की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने अपने अपराध को छिपाने के लिये शव को जलाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जले हुये शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा। वहीं, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने में जुटी है। पुलिस फरार बेटे को जोर-शोर से खोज रही है। Gudri थाना पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी सुर्दशन मिंज ने मीडिया को बताया कि अधजले शव को फोरेंसिक जांच के लिये भेजा जा रहा है और मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इसे भी पढ़े :रिंकू सिंह बने ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होगा रोल… जानें
इसे भी पढ़े :ड्यूटी से गायब हुये तो होगी कार्रवाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :रामनवमी महोत्सव का न्योता स्वीकार किया CM हेमंत सोरेन ने…
इसे भी पढ़े :CM हेमंत सोरेन ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश…
इसे भी पढ़े :बरही विधायक ने गडकरी से कहा, दनुआ घाटी बने ‘ब्लैक स्पॉट’…












