spot_img
spot_img
spot_img

ड्यूटी से गायब हुये तो होगी कार्रवाई… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil/Pooja) : रामनवमी के पावन पर्व को लेकर हजारीबाग में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्ती दिखाते हुये सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखने का निर्देश दिया है। जिले के सभी CHC, PHC और सदर अस्पताल को अलर्ट मोड में रखा गया है। डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और एंबुलेंस सेवाओं को पूरी तरह एक्टिव कर दिया गया है। संभावित भीड़भाड़ और जुलूस मार्गों को देखते हुये प्रमुख स्थानों पर एंबुलेंस तैनात की गई हैं। ताकि किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत चिकित्सा सुविधा मिल सके। सिविल सर्जन ने साफ शब्दों में कहा है कि ड्यूटी के दौरान कोई भी डॉक्टर या स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाया गया तो कार्रवाई होगी। लापरवाही बरतने वालों पर विभागीय कार्रवाई के साथ कानूनी कदम भी उठाए जा सकते हैं। उन्होंने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने-अपने केंद्रों पर पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि रामनवमी जैसे बड़े पर्व पर स्वास्थ्य सेवाओं की भूमिका बेहद अहम होती है। इसी कारण जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत इलाज और राहत उपलब्ध कराई जा सके। सुनें क्या बोले…..

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुबह घर पहुंचे बच्चे, सामने था मां की मौ’त का खौफनाक मंजर… जानें

Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से...

बच्चे हों या बुजुर्ग, ये 5 योगासन बदल सकते हैं आपकी सेहत…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती...

उठते ही चाय की चुस्की? आपकी सेहत पर पड़ सकती है भारी…

Kohramlive : भारत में लाखों लोगों की सुबह की...

चीनी छोड़िये, इन 5 चीजों से बढ़ाइये मिठास और सेहत…

Kohramlive : सुबह की चाय हो, मिठाई हो या...