Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के दनुआ घाटी की खतरनाक ढलानों और लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर बरही के विधायक ने केंद्र सरकार के दरवाजे पर दस्तक दी है। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र की लंबित सड़क परियोजनाओं और दुर्घटनाओं की गंभीर समस्या को उठाया। विधायक ने बताया कि गोरहर से चोरदाहा के बीच सड़क निर्माण कार्य पिछले 8 वर्षों से चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हो सका। निर्माण की धीमी गति के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। कई जगहों पर अधूरी सड़क और अव्यवस्था के कारण सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। विधायक ने इस परियोजना को जल्द पूरा कराने की मांग की। विधायक ने खास तौर पर दनुआ घाटी में लगातार हो रहे सड़क हादसों का मुद्दा उठाया। घाटी को ब्लैक स्पॉट घोषित करने की मांग की गई। वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चेतावनी संकेत और अन्य आवश्यक उपाय करने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो हादसों का सिलसिला थमना मुश्किल होगा। विधायक ने चौपारण और बरकट्ठा में बन रहे फ्लाईओवर की धीमी गति पर भी चिंता जताई। उन्होंने इन परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराने का आग्रह किया। वहीं, चौपारण से चोरदाहा तक सड़क चौड़ीकरण कार्य जल्द शुरू करने की मांग भी रखी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विधायक की बातों को गंभीरता से सुना और जनसुरक्षा के महत्व को स्वीकार किया। उन्होंने विभागीय स्तर पर जांच कराने और त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मुलाकात को संभव बनाने के लिये विधायक ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सांसद मनीष जायसवाल के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
इसे भी पढ़े :सिलिंडर लेकर सड़क पर उतरीं गुस्साई महिलायें, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़े :100 नये एयरपोर्ट के लिये सरकार ने खोला खजाना…
इसे भी पढ़े :उपराष्ट्रपति आयेंगे झारखंड, हाई अलर्ट पर प्रशासन
इसे भी पढ़े :रामनवमी पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित…
इसे भी पढ़े :1 अप्रैल से बदल जायेगा डिजिटल लेनदेन का तरीका… जानें








