Kohramlive : क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से तूफान मचाने वाले भारतीय स्टार रिंकू सिंह को अब एक नई जिम्मेदारी भी मिलने जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त करने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि CM योगी आदित्यनाथ बहुत जल्द रिंकू सिंह को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। हालांकि IPL 2026 की तैयारियों में व्यस्त रहने के कारण वह मंगलवार को यह नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंच सके। वहीं, Kolkata Knight Riders ने उन्हें IPL 2026 से पहले उपकप्तान बना दिया। रिंकू सिंह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और शानदार फील्डिंग के लिये जाने जाते हैं। वह KKR के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने ICC Men’s T20 World Cup जीतने वाली भारतीय टीम में भी जगह बनाई थी। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया। खबर है कि रिंकू सिंह के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार कई अन्य अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को भी नौकरी देने जा रही है। इनमें हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल, भाला फेंक खिलाड़ी अजीत सिंह, धाविका सिमरन और पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार शामिल हैं।
क्या होता है क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एक द्वितीय श्रेणी का राजपत्रित अधिकारी होता है। इस पद पर रहते हुये अधिकारी की जिम्मेदारी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना, स्टेडियम और खेल परिसरों की देखरेख, नई प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें आगे बढ़ाना होती है। इस पद पर करीब 70 से 80 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिल सकता है। क्रिकेट प्रेमी आज भी वह पल नहीं भूले हैं जब IPL 2023 में रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार पांच छक्के लगाकर मैच जिता दिया था। गुजरात टाइटंस के गेंदबाज Yash Dayal के खिलाफ उस धमाकेदार पारी ने रिंकू को रातों-रात स्टार बना दिया।
इसे भी पढ़े :सिलिंडर लेकर सड़क पर उतरीं गुस्साई महिलायें, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़े :100 नये एयरपोर्ट के लिये सरकार ने खोला खजाना…
इसे भी पढ़े :असम चुनाव में झामुमो की एंट्री! हेमंत सोरेन होंगे स्टार प्रचारकों के सरताज…
इसे भी पढ़े :बरही विधायक ने गडकरी से कहा, दनुआ घाटी बने ‘ब्लैक स्पॉट’…
इसे भी पढ़े :सरकार का नया आदेश, 3 महीने में रोक दी जायेगी इनकी LPG सप्लाई












