spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

CM हेमंत सोरेन ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची में रामनवमी की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। इसी कड़ी में बुधवार को कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल CM हेमंत सोरेन से मिलने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय पहुंचे। प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को आगामी 27 मार्च को आयोजित होने वाले रामनवमी महोत्सव और भव्य शोभायात्रा में सपरिवार शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया। CM हेमंत सोरेन ने सभी प्रतिनिधिमंडलों का स्वागत किया। उन्होंने रामनवमी महोत्सव के सभी आमंत्रण हर्षपूर्वक स्वीकार किये। वहीं, सभी को रामनवमी की शुभकामनायें भी दीं। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के माहौल में मनाया जाना चाहिये। CM हेमंत सोरेन ने अधिकारियों और आयोजन समितियों से आग्रह किया कि पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाये। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बनने दी जाये। पूरा उत्सव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो। इस अवसर पर विभिन्न रामनवमी समितियों के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मौके पर महावीर मंडल रांची महानगर समिति के अध्यक्ष कुणाल अजमानी, संरक्षक पवन बजाज और प्रवक्ता बादल सिंह, महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष सागर वर्मा, मंत्री नितेश यादव, पूर्व अध्यक्ष जयसिंह यादव और पूर्व मंत्री सतीश यादव, रामनवमी श्रृंगार समिति महावीर चौक के अध्यक्ष बबलू यादव, मंत्री अजय वर्मा, मुख्य संयोजक शंकर सिंह और मुख्य संरक्षक रिंकू वर्मा, तपोवन मंदिर निवारणपुर महावीर मंडल के अध्यक्ष सुशील दुबे, सचिव राजीव रंजन और सह सचिव अभिषेक सिंह, डोरंडा महावीर मंडल समिति के अध्यक्ष आलोक दुबे और संरक्षक संजीत यादव एवं केंद्रीय शांति समिति के सदस्य सागर कुमार मौजूद थे। वहीं, मौके पर रांची के DC Manjunath Bhajantri और SSP Rakesh Ranjan भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े :छात्राओं को साइकिल-मेधावी छात्रों को लैपटॉप…

इसे भी पढ़े :टैक्स बचाने का आसान तरीका…

इसे भी पढ़े :सिलिंडर लेकर सड़क पर उतरीं गुस्साई महिलायें, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़े :100 नये एयरपोर्ट के लिये सरकार ने खोला खजाना…

इसे भी पढ़े :उपराष्ट्रपति आयेंगे झारखंड, हाई अलर्ट पर प्रशासन

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...