Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बदलते मौसम और बढ़ती बीमारियों के बीच रांची से सटे ओरमांझी के एस.एस. हाई स्कूल परिसर में रविवार को एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जायेगा। इस मेले का उद्देश्य लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवायें पहुंचाना और विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस स्वास्थ्य मेले का आयोजन जिसोवा संस्था, जिला स्वास्थ्य विभाग और प्रखंड स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।
तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा
स्वास्थ्य मेले को लेकर शनिवार शाम सिविल सर्जन, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मी एस.एस. हाई स्कूल परिसर पहुंचे। अधिकारियों ने स्वास्थ्य जांच काउंटर, परामर्श केंद्र, दवा वितरण व्यवस्था, जागरूकता स्टॉल और अन्य तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेले में आने वाले लोगों को विभिन्न बीमारियों की नि:शुल्क जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श, मुफ्त दवाएं, टीकाकरण, पोषण संबंधी जानकारी और बीमारियों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी जायेगी। आयोजकों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे इस स्वास्थ्य मेले का लाभ उठायें। समय पर जांच और सही सलाह कई गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह मेला लोगों को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
ओरमांझी में कल सजेगा सेहत का मेला…#Ormanjhi #RanchiNews #Jharkhand #JharkhandNews #HealthCamp #FreeHealthCamp pic.twitter.com/qRntst8uny
— KohramLive (@KohramLive) July 11, 2026
इसे भी पढ़ें : अजय राय बोले, बिजली कर्मियों की जान भगवान भरोसे…
इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री बोले, हर जरूरतमंद तक पहुंचे बेहतर इलाज…
इसे भी पढ़ें : बरही SDO खुद पहुंचे चोरदाहा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बिना कागजात ढो रहा था बालू, ट्रैक्टर जब्त…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में स्कूल में सेंध, घंटों में खुला राज…








