Chouparan : चौपारण पुलिस ने अवैध रूप से बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। बिना वैध कागजात के बालू की ढुलाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और ट्रैक्टर को रोककर उसकी जांच शुरू की। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक से बालू परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज मांगे गये, लेकिन वह कोई भी आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने तत्काल ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी।
‘अवैध कारोबार किसी कीमत पर नहीं चलेगा’
थानेदार पंकज कुमार ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जायेगी और दोषियों पर नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
इसे भी पढ़ें : चौपारण में स्कूल में सेंध, घंटों में खुला राज…
इसे भी पढ़ें : 16 साल की लड़की का पीछा करने पर मशहूर एक्टर गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें : गोविंदा ने पत्नी के बारे में किया मजेदार खुलासा…
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में सरफराज अहमद से रूबरू हुये CM… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरी बार सस्ते में लौटे पवेलियन…








