Chouparan : सरकारी स्कूल को आसान निशाना समझकर चोरी करने पहुंचे बदमाश धरे गये। चोरी की वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला राजकीय मध्य विद्यालय, भूषणडीह का है, जहां बीती देर रात चोर स्कूल परिसर में घुस गये। सबसे पहले कार्यालय का ताला उखाड़ा और ICT लैब की चाबी खोजने लगे। जब चाबी नहीं मिली तो एक-दो नहीं, बल्कि करीब 13 ताले तोड़ डाले और सिकड़ी काटकर लैब के भीतर घुस गये। चोर लैब से छह बैटरियां, एक स्टेबलाइजर और एक IR कैमरा उठा ले गये। जाते-जाते उन्होंने लैब के अन्य सामानों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे स्कूल को अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ा। शुक्रवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों की नजर संदिग्ध लोगों पर पड़ी। ग्रामीणों ने आवाज लगाई तो चोर चोरी का सामान लेकर भाग निकले। हड़बड़ी में वे अपनी एक साइकिल मौके पर ही छोड़ गये, जिसने जांच की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाई। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह ने चौपारण थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
कुछ ही घंटों में खोला पूरा राज
मामले की गंभीरता को देखते हुये थानेदार पंकज कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जुटाये गये साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने इस मामले में राकेश राणा, संतोष कुमार यादव, युगेश माली और रितेश कुमार यादव, सभी निवासी भूषणडीह, को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर चोरी की गई छह बैटरियां, एक स्टेबलाइजर और एक IR कैमरा बरामद कर लिया है।
इसे भी पढ़ें : 16 साल की लड़की का पीछा करने पर मशहूर एक्टर गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें : गोविंदा ने पत्नी के बारे में किया मजेदार खुलासा…
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में सरफराज अहमद से रूबरू हुये CM… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी लगातार दूसरी बार सस्ते में लौटे पवेलियन…
इसे भी पढ़ें : वियतनाम में बड़ा हा’दसा, 15 भारतीयों की मौ’त की खबर, लिस्ट जारी…








