spot_img

कार्रवाई सब पर हो, केवल हम पर क्यों? जवनपुर के ग्रामीण हुये एकजुट…

Date:

spot_img
spot_img

Chouparan : जवनपुर पंचायत के जवनपुर गांव में अतिक्रमण हटाने को लेकर जारी नोटिस को लेकर शनिवार को गांव के 50 से अधिक ग्रामीण एकजुट होकर अंचल कार्यालय पहुंचे और अंचल अधिकारी संजय यादव के नाम सामूहिक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपते हुये प्रस्तावित कार्रवाई पर रोक लगाने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। यह मामला अतिक्रमण वाद संख्या-01/2026-27 से जुड़ा है। प्रशासन की ओर से मुनमा मोड़ से महराहगंज के पहले तक कथित अतिक्रमण को लेकर तीन दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर कारण बताने के लिये उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि भूखंड संख्या 332 और 334 पर अतिक्रमण की शिकायत गांव के ही एक व्यक्ति ने आपसी रंजिश के कारण की है। उनका दावा है कि संबंधित परिवारों ने अपने घरों के सामने केवल बरसात के पानी से दीवारों की सुरक्षा के लिये अस्थायी व्यवस्था की है। ग्रामीणों के अनुसार, इससे न तो आम लोगों के आवागमन में कोई दिक्कत हो रही है और न ही किसी सरकारी कार्य में रुकावट आ रही है।

गांव की बैठक के बाद प्रशासन को सौंपा आवेदन

नोटिस मिलने के बाद गांव में बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से प्रशासन के समक्ष सामूहिक रूप से अपना पक्ष रखने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में अंचल अधिकारी के नाम आवेदन CI) शशि कुमार को सौंपा गया। आवेदन में मांग की गई है कि संबंधित लोगों के विरुद्ध फिलहाल कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाये और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाये। पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि डब्ल्यू अंसारी ने कहा कि यदि प्रशासन सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहा है, तो कार्रवाई सभी के खिलाफ समान रूप से होनी चाहिये।उन्होंने सवाल उठाते हुये कहा, केवल कुछ लोगों को ही नोटिस क्यों? चतरा मोड़ से लेकर चौपारण सीमा तक जहां-जहां सरकारी भूमि पर अतिक्रमण है, वहां भी एक समान कार्रवाई होनी चाहिये। आवेदन सौंपने वालों में डब्ल्यू अंसारी, भुवनेश्वर प्रजापति, नकुल प्रसाद, ज्याउल रहमान, सोहराब अली समेत 50 से अधिक ग्रामीण शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में कल सजेगा सेहत का मेला…

इसे भी पढ़ें : अजय राय बोले, बिजली कर्मियों की जान भगवान भरोसे…

इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री बोले, हर जरूरतमंद तक पहुंचे बेहतर इलाज…

इसे भी पढ़ें : बरही SDO खुद पहुंचे चोरदाहा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : बिना कागजात ढो रहा था बालू, ट्रैक्टर जब्त…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग के नर्सिंग होम में महिला की मौ’त पर ब’वाल… देखें वीडियो

Hazaribagh : हजारीबाग के जीवन ज्योति नर्सिंग होम में...

टेलर स्विफ्ट की शादी का ‘कचरा’ भी बना खजाना, कमा लिये लाखों…

Kohramlive : अपने पसंदीदा सितारे से जुड़ी कोई चीज...

ओरमांझी में कल सजेगा सेहत का मेला…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बदलते मौसम और बढ़ती बीमारियों के...

अजय राय बोले, बिजली कर्मियों की जान भगवान भरोसे…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम के विभिन्न सप्लाई...