spot_img

हजारीबाग के नर्सिंग होम में महिला की मौ’त पर ब’वाल… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh : हजारीबाग के जीवन ज्योति नर्सिंग होम में बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और नर्सिंग होम परिसर में घंटों हंगामे की स्थिति बनी रही। काल के गाल में समा गई सुशीला देवी पदमा थाना क्षेत्र के सूरजपुरा पंचायत की रहनेवाली थी। परिजनों का आरोप है कि बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान ही सुशीला देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद नर्सिंग होम प्रबंधन ने उन्हें बेहतर इलाज के लिये रांची रेफर कर दिया। रांची पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में जीवन ज्योति नर्सिंग होम पहुंच गये। उनका आरोप था कि इलाज में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसकी वजह से सुशीला देवी की जान चली गई। आक्रोश इस कदर बढ़ा कि लोगों ने नर्सिंग होम के बाहर विरोध-प्रदर्शन किया और शटर व ताला तोड़ने की भी कोशिश की। कुछ देर के लिये माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति पर काबू पाया। पुलिस का कहना है कि परिजनों से लिखित शिकायत मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जायेगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी। सुने क्या बोले मृतिका के पति किशोरी भुईंयां, रिश्तेदार उर्मिला देवी एवं मुखिया सीताराम मेहता।

इसे भी पढ़ें : टेलर स्विफ्ट की शादी का ‘कचरा’ भी बना खजाना, कमा लिये लाखों…

इसे भी पढ़ें : कार्रवाई सब पर हो, केवल हम पर क्यों? जवनपुर के ग्रामीण हुये एकजुट…

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में कल सजेगा सेहत का मेला…

इसे भी पढ़ें : अजय राय बोले, बिजली कर्मियों की जान भगवान भरोसे…

इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री बोले, हर जरूरतमंद तक पहुंचे बेहतर इलाज…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टेलर स्विफ्ट की शादी का ‘कचरा’ भी बना खजाना, कमा लिये लाखों…

Kohramlive : अपने पसंदीदा सितारे से जुड़ी कोई चीज...

कार्रवाई सब पर हो, केवल हम पर क्यों? जवनपुर के ग्रामीण हुये एकजुट…

Chouparan : जवनपुर पंचायत के जवनपुर गांव में अतिक्रमण...

ओरमांझी में कल सजेगा सेहत का मेला…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बदलते मौसम और बढ़ती बीमारियों के...

अजय राय बोले, बिजली कर्मियों की जान भगवान भरोसे…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम के विभिन्न सप्लाई...