spot_img

टेलर स्विफ्ट की शादी का ‘कचरा’ भी बना खजाना, कमा लिये लाखों…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : अपने पसंदीदा सितारे से जुड़ी कोई चीज पाने के लिये फैंस की दीवानगी के किस्से आपने खूब सुने होंगे। किसी ने ऑटोग्राफ संभालकर रखा तो किसी ने स्टार की इस्तेमाल की हुई चीज को यादगार बना लिया। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किसी सेलिब्रिटी की शादी के बाद बचा कचरा भी लोग खरीद सकते हैं? अमेरिकी पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और एनएफएल खिलाड़ी ट्रैविस केल्स की शादी के बाद ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब कुछ फैंस ने उनके वेडिंग वेन्यू के बाहर पड़ा कचरा भी याद के तौर पर खरीद लिया।

शादी के बाहर से उठाया कचरा, बना ‘आर्ट पीस’

न्यूयॉर्क के आर्टिस्ट जस्टिन गिग्नाक ने टेलर और ट्रैविस की शादी के बाद मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास की सड़कों से फेंकी गई चीजें इकट्ठा कीं। इनमें बोतल के ढक्कन, सिगरेट के टुकड़े, पुलिस टेप, बर्तन, स्ट्रॉ, एक एयरपॉड, कैंडी और कई अन्य बेकार चीजें शामिल थीं। जस्टिन ने इन चीजों को छोटे-छोटे प्लास्टिक क्यूब्स में सील कर दिया और इन्हें ‘स्कल्पचर’ (कला कृति) का नाम देकर बेचने के लिये तैयार किया।

50 क्यूब बेचकर कमाये करीब डेढ़ लाख रुपये

जस्टिन ने हर क्यूब की कीमत करीब 2400 रुपये रखी। देखते ही देखते सभी 50 क्यूब बिक गये और उन्होंने करीब 1250 डॉलर यानी लगभग 1.5 लाख रुपये की कमाई कर ली।उनका कहना है कि टेलर स्विफ्ट के फैंस शादी से जुड़ी कोई भी याद अपने पास रखना चाहते थे, इसलिए इन क्यूब्स की ऑनलाइन बिक्री शुरू होने के महज 24 घंटे के भीतर ही सभी पीस बिक गये।

प्रियंका चतुर्वेदी ने जताई हैरानी

टेलर स्विफ्ट की शादी से जुड़ी इस अजीबोगरीब खबर पर महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद और शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खबर साझा करते हुये लिखा, “ये तो हद से ज्यादा बेवकूफी है!”

इसे भी पढ़ें : कार्रवाई सब पर हो, केवल हम पर क्यों? जवनपुर के ग्रामीण हुये एकजुट…

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में कल सजेगा सेहत का मेला…

इसे भी पढ़ें : अजय राय बोले, बिजली कर्मियों की जान भगवान भरोसे…

इसे भी पढ़ें : स्वास्थ्य मंत्री बोले, हर जरूरतमंद तक पहुंचे बेहतर इलाज…

इसे भी पढ़ें : बरही SDO खुद पहुंचे चोरदाहा… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग के नर्सिंग होम में महिला की मौ’त पर ब’वाल… देखें वीडियो

Hazaribagh : हजारीबाग के जीवन ज्योति नर्सिंग होम में...

कार्रवाई सब पर हो, केवल हम पर क्यों? जवनपुर के ग्रामीण हुये एकजुट…

Chouparan : जवनपुर पंचायत के जवनपुर गांव में अतिक्रमण...

ओरमांझी में कल सजेगा सेहत का मेला…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : बदलते मौसम और बढ़ती बीमारियों के...

अजय राय बोले, बिजली कर्मियों की जान भगवान भरोसे…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम के विभिन्न सप्लाई...