Chouparan : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को रफ्तार देने के लिये बरही के SDO जोहन टुड्डू ने शनिवार सुबह चोरदाहा पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। SDO ने अहरी और नवाडीह स्थित बूथ संख्या 4 एवं 5 के साथ-साथ चोरदाहा पंचायत भवन स्थित बूथ संख्या 2 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया, सत्यापन कार्य और अब तक हुई प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।
‘लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी’
निरीक्षण के दौरान SDO ने BLO, पंचायत कर्मियों और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं का SIR फॉर्म समय पर भरवाया जाये, उसका सत्यापन और ट्रैकिंग भी निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाये, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित तैयार हो सके। SDO जोहन टुड्डू ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर अपना SIR फॉर्म जमा करें और लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। निरीक्षण के दौरान मुखिया प्रभारी कसिया देवी, वॉलिंटियर शिवकुमार यादव, नंदकिशोर विश्वकर्मा, BLO सुनीत देवी, वार्ड सदस्य प्रियंका कुमारी, उत्तम गंझू, तेतरा गंझू, सुनील कुमार शर्मा, आकाश कुमार पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : बिना कागजात ढो रहा था बालू, ट्रैक्टर जब्त…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में स्कूल में सेंध, घंटों में खुला राज…
इसे भी पढ़ें : 16 साल की लड़की का पीछा करने पर मशहूर एक्टर गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें : गोविंदा ने पत्नी के बारे में किया मजेदार खुलासा…
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में सरफराज अहमद से रूबरू हुये CM… जानें क्यों








