spot_img

गढ़वा में 9 मई को लगेगा इंसाफ का मेला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में एक बार फिर 9 मई को इस साल की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगा। गढ़वा जिला मुख्यालय समेत अनुमंडलीय न्यायालयों में आपसी समझौते से लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया जायेगा। गुरुवार को जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस वार्ता में न्यायपालिका, प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने मिलकर इस लोक अदालत को “जनता के न्याय का महापर्व” बताया।  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह DLSA अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि लोक अदालत सिर्फ मामलों का निपटारा नहीं करती, बल्कि टूटते रिश्तों को भी जोड़ती है। उन्होंने कहा कि यहां फैसले आपसी सहमति से होते हैं, इसलिये न कोई हारता है और न कोई जीतता, जीत सिर्फ भरोसे और इंसाफ की होती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में निष्पादित मामलों के फैसले अंतिम होते हैं और इनके खिलाफ अपील नहीं की जा सकती। सबसे बड़ी राहत यह कि समझौता होने पर जमा कोर्ट फीस भी वापस कर दी जाती है।

चेक बाउंस से लेकर पारिवारिक विवाद तक होंगे हल

DLSA सचिव निभा रंजना लकड़ा ने जानकारी दी कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में चेक बाउंस मामले, बैंक रिकवरी केस, मोटर दुर्घटना दावा, बिजली-पानी बिल विवाद, श्रम विवाद, भरण-पोषण मामले, वैवाहिक विवाद (तलाक छोड़कर), राजस्व एवं दीवानी मामले जैसे कई मामलों का निपटारा किया जायेगा। इस बार लोक अदालत में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के निबंधन के लिये विशेष स्टॉल भी लगाये जायेंगे, ताकि जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। पिछली लोक अदालत में सर्टिफिकेट केसों के बेहतर निष्पादन को देखते हुये इस बार अलग बेंच भी बनाई गई है। गढ़वा के DC सह DLSA उपाध्यक्ष अनन्य मित्तल ने कहा कि प्रशासन इस आयोजन को सफल बनाने के लिये हरसंभव सहयोग देगा। वहीं SP आशुतोष शेखर ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे गांव-गांव और मोहल्लों तक लोक अदालत की जानकारी पहुंचायें।

इसे भी पढ़ें : साइड क्यों नहीं दिया? इसी बात पर खू’न-ख’राबा, छीनी राइफल मिली… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : डेफ क्रिकेट टीम का जलवा, CM बोले, झारखंड को आप पर गर्व

इसे भी पढ़ें : मिड-डे मील में सांप का बच्चा! बच्चों से भर गया अस्पताल…

इसे भी पढ़ें : इस रोज देशभर में दवा दुकानें रहेंगी बंद… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : मंत्रिमंडल विस्तार में “मुख्यमंत्री” वाली कुर्सी पर रुके नीतीश… वीडियो वायरल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...