Ranchi : राजधानी के लोअर चुटिया में रहनेवाले एक कारोबारी विक्रम शर्मा डरे सहमें हैं। उनके डर का कारण यह है कि उनसे 50 लाख रुपये रंगदारी की डिमांड कर दी गई है। इल्जाम है कि यह रंगदारी गैंगस्टर अमन साहू के नाम से मांगी गई है। फोन करने वाले ने खुद का नाम मयंक सिंह बताया है। पुलिस मयंक सिंह की खोज में जुट गई है। जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगी गई है, उस नंबर का लोकेशन और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।रंगदारी देने से मना कर देने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। हालांकि अबतक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह रंगदारी अमन साहू गिरोह द्वारा मांगी गई है या फिर किसी चिंदी चोर का काम है। अमन साहू फिलहाल पलामू जेल में बंद है। इस संबंध में नामकुम थाने में केस दर्ज किया गया है।
सूत्रों के अनुसार कारोबारी विक्रम शर्मा के पास दो बार फोन आया है। पहली दफा बतौर रंगदारी 50 लाख रुपये की डिमांड की गई। वहीं दूसरी दफा उनसे कहा गया कि अगर 50 लाख रुपये नहीं दे सकते हो तो 20 लाख रुपये ही दे दो। शर्मा को 18 और 19 अक्टूबर को फोन किया गया।
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन साहू की आतंक की धार पर तीखी चोट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बेरहम हैवानों को खोज रहे गांववाले, गैंगरेप की शिकार इंजीनियर की हालत खराब… देखें
इसे भी पढ़ें : अजगर का निवाला होने से बच गया सुभाष, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : बीच रोड ब्याही बेटी को जलील किया, फिर नेहा ने जो किया… देखें
इसे भी पढ़ें : लाखों दीयों से जगमग हुई अयोध्या नगरी, बना World Record
इसे भी पढ़ें : रंगदारी उगाही करने आया था, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : EMI पर करें रेल यात्रा, IRCTC ने कर दिया जुगाड़
इसे भी पढ़ें : OYO होटल में बन रहा M*MS, चेक-इन करने से पहले जरूर करें यह काम
इसे भी पढ़ें : सामान लेने जा रही मासूम के साथ कुत्ते ने क्या कर डाला…देखें












