spot_img
spot_img

OYO होटल में बन रहा M*MS, चेक-इन करने से पहले जरूर करें यह काम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : Oyo होटल को बदनाम करने की साजिश लगातार की जाती रही है। हर बार अलग-अलग पैंतरे आजमाए जाते हैं। इस बार एक ऐसा कारनामा सामने आया है जो शर्मसार करने वाला है। मामला नोयडा के फेज-तीन थाना क्षेत्र के एक होटल से सामने आया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बीते महीने दो शख्स इस OYO होटल के एक कमरे में ठहरे थे। चेकआउट करने से पहले उन्होंने उसी कमरे में एक हिडन कैमरा लगा दिया था। उनके जाने के बाद जो लोग भी उस कमरे में रुके, उनके अंतरंग पल कैमरे में कैद हो गये। कैमरा प्लांट करने के ठीक 25 दिन बाद दोनों शख्स ने फिर उसी होटल के उसी कमरे को बुक किया। वहां प्लांट किये गये कैमरा को निकाल कर चेक आउट कर गये।

इस दरम्यान दोनों शख्स ने कई कपल की अश्लील वीडियो बना डाली। इतना ही नहीं, वीडियो कपल को भेजकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाने लगा। एक कपल से तो दो लाख रुपये की डिमांड कर दी गई। साथ ही धमकी दी गई कि पैसे नहीं मिलने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा। लोग-लाज के डर से युवती ने उन दोनों ब्लैकमेलरों को किसी तरह जुटा कर 17 हजार रुपये दिये। पर ब्लैकमेलर नहीं माने। लगातार पैसों की डिमांड करते रहे और धमकी भी देते रहे। थक-हार कर कपल ने थाना में कमप्लेन कर दिया। पुलिस को बताया कि एक गिरोह उसके प्रेमी के साथ उसकी प्राइवेट वीडियो बना कर बलैकमेल कर रहा है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपये मांग रहा है।
मिली शिकायत को नोयडा पुलिस ने गंभीरता से लिया। तफ्तीश की और गिरोह के चार सदस्यों को दबोच लिया। गिरफ्त में आये लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। वहीं, बताया कि होटल में Oyo या किसी भी होटल में कमरा बुक कर वहां हिडेन कैमरा प्लांट करना और फिर ब्लैकमेल करना उनकी फितरत।

पुलिस ने बताया कि इन संदेही गुनहगारों ने पांच और जोड़ों की अश्लील वीडियो बनाई थी। पुलिस का कहना है कि OYO होटल हो या फिर कोई और होटल, चेक इन करने से पहले कमरे का वॉशरूम, वाडरोब, फर्नीचर, फ्लावर वास आदि जरूर चेक करना चाहिए। इन सब जगहों पर हिडेन कैमरा लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ में माओवादियों को फिर से तगड़ा झटका, देखें…

इसे भी पढ़ें : अचानक रोने-गिड़गिड़ाने लगा CI ऑफिस का मुंशी विकास… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : अजमेर जा रही बस, डंपर से टकराई, मची चीख-पुकार

इसे भी पढ़ें :पूरे परिवार को जिंदा जला देने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर अमन साहू की आतंक की धार पर तीखी चोट… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :धनतेरस के मौके पर PM मोदी का 75 हजार युवाओं को बड़ा तोहफा

इसे भी पढ़ें :नई हैंडगन बिक्री पर लगा प्रतिबंध…देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :Jio का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 28 प्रतिशत बढ़कर 4,518 करोड़ रुपये

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेखौफ अपराधी! कुछ ही घंटों में एक और कांड…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में बेखौफ...

14 जुलाई तक भरें फॉर्म, वरना लिस्ट से गायब हो सकता है नाम…

Kohramlive : आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष...

दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें

Kohramlive : सुबह की भागदौड़ में अक्सर नाश्ता सबसे...

भारत में ही बनेंगे 94 राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील…

Kohramlive : कभी विदेशों से हथियार खरीदने वाला भारत...