spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बीच रोड ब्याही बेटी को जलील किया, फिर नेहा ने जो किया… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Jamtara (Vijay Kumar, Kundhit) : बस छूट जाने से बमक गये पिता ने सबके सामने शादीशुदा बेटी नेहा को पहले खूब भला बुरा कहा और इससे भी मन नहीं भरा तो बीच रोड में उसे एक थप्पड़ मार दिया। बस स्टैंड में बाप के हाथ पिटाई से बेटी नेहा को भी लज्जा आई। खुद को लज्जित महसूस करने वाली बेटी नेहा घर लौट आई और फांसी के फंदे पर लटक सुसाइड कर ली। करीब तीन साल पहले नेहा ने अपने गांव में ही रहनेवाले राहुल सिंह से लव मैरिज किया था। नेहा के लव मैरिज करने से उसके मां-बाप खुश नहीं थे। दोनों बेटी को अक्सर लताड़ते रहते थे।

राहुल आसनसोल में जॉब करता है। बीते एक माह से नेहा अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही थी। बीमार बेटी को दिखाने उसे अपने पिता के साथ बाहर राजनगर जाना था। तीनों जब खाजूरी चौक पहुंचे तो पता चला बस जा चुकी है। इसी बात पर बाप नीलमणि लायक बमक गया और बेटी पर गुस्सा उतारते हुए उसे खूब सुनाया। वहीं एक थप्पड़ भी जड़ दिया। आहत बेटी ने सुसाइड कर ली। बेटी के खुदकुशी करने के बाद बाप नीलमणि लायक घर से भागने लगा। गांव वालों ने उसे पकड़ कुंडहीत थाना पुलिस के हवाले कर दिया। गांव वाले बाप-माई को खूब कोस रहे हैं। नेहा के पति राहुल सिंह ने अपने ससुर और सास के खिलाफ कुंडहीत थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी भादवि की धारा 306 के तहत दर्ज की गई है। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात जामताड़ा के कुंडहित थाना क्षेत्र के खाजूरी गांव में हुई।

इसे भी पढ़ें : रंगदारी उगाही करने आया था, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : OYO होटल में बन रहा M*MS, चेक-इन करने से पहले जरूर करें यह काम

इसे भी पढ़ें : 18 लाख दीये से जगमग हुई अयोध्या नगरी, बना World Record

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: