spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बेरहम हैवानों को खोज रहे गांववाले, गैंगरेप की शिकार इंजीनियर की हालत खराब… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Chaibasa : एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर लड़की से गैंगरेप करने वाले कुछ हैवानों को ग्रामीणों ने धर कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। धराये हैवानों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इन लोगों ने गैंगरेप में शामिल अपने सभी साथियों के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया है। इस कांड में शामिल फरार अन्य गुनाहगारों को खोज निकालने के लिये पुलिस ताबड़तोड़ छापामारी कर रही है। चाईबासा पुलिस ने मुडियोदोल, कुंडीबेरा और सुंडीसाई गांव से तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इन तीनों से पूछताछ की जा रही है। अबतक 7 संदेही गुनाहगार पकड़े जा चुके हैं। गैंगरेप की शिकार सॉफ्टवेयर इंजीनियर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना को लेकर प्रथम दृष्टयां जो बातें उभरकर सामने आई है, उसके अनुसार पीड़िता ने पुलिस को दिये अपने बयान में कहा है कि वह चाईबासा में रह कर वर्क फ्रॉम होम कर रही थी। वह झींकपानी की रहनेवाली है। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्कूटी से घूमने टेकराहातू हवाई पट्टी गई थी। वह अपने दोस्त के साथ खड़े होकर वहां बातें कर रही थी। तभी कुछ लड़के वहां आये और पूछने लगे कि यहां क्या कर रहे हो? बातें कर रहे हैं, घूमने आये हैं… ऐसा बोलने पर उसमें से एक लड़का ने कहा कि, जाने मत देना, दोनों को पकड़ लो। अचानक 8 से 10 लड़कों ने उनपर हमला कर दिया। उसके दोस्त को मारपीट कर वहां से भगा दिया। इसके बाद उसे एक सुनसान जगह पर ले गये। एक-एक कर उसके साथ रेप करते रहे, वह रोती-गिड़गिड़ाती रही, पर किसी का दिल नहीं पसीजा। गैंगरेप करने के बाद सभी बदमाश उसे धमका कर वहां से भाग गये।

इसके बाद वह हिम्मत जुटा किसी तरह खुद कपड़े पहनी, फिर स्कूटी स्टार्ट कर हवाई अड्डे के पास ही एक दुकान में गई। वहां दो लड़कियां बैठी हुई थी। वह उसी दुकान पर बैठ गई। रात में पौने नौ बजे के करीब उसका दोस्त पुलिस के साथ वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वह चाईबासा के मुफ्फसिल थानांतर्गत एक मोहल्ले में भाड़े के मकान में रह कर अपना काम करती है। वह शाम करीब 5.30 बजे अपने दोस्त के साथ स्कूटी से घूमने के लिए हवाई अड्डे के पास गई थी। यहां वह स्कूटी खड़ी कर दोस्त से बात करने लगी। शाम ढलने से हल्का अंधेरा हो गया था। इस बीच वहां आ गये 10 युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पीड़िता का इल्जाम है कि बदमाशों ने उसका और उसके दोस्त से मोबाइल और पांच हजार रुपये भी छीन लिये। पीड़िता को इस बात का बेहद दुख है कि वह हैवानों को भैया-भैया बोल गिड़गिड़ाती रही, पर किसी को उसपर रहम नहीं आया। इधर, चाईबासा पुलिस ने गैंगरेप के इस सनसनीखेज वारदात को काफी गंभीरता से लिया है। SIT बनाई गई है। गुनाहगारों को खोज निकालने के लिये ताबड़तोड़ रेड की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : बीच रोड ब्याही बेटी को जलील किया, फिर नेहा ने जो किया… देखें

इसे भी पढ़ें : अजगर का निवाला होने से बच गया सुभाष, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...