spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गैंगस्टर अमन साहू की आतंक की धार पर तीखी चोट… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

8 जिलों के 81 ठिकानों पर ATS का छापा

Ranchi : गैंगस्टर अमन साहू की आतंक की धार को कुंद करने के इरादे से आज उसके 81 ठिकानों पर एक साथ रेड की गयी। झारखंड के 8 जिलों में अमन साहू के गुर्गे, पनाहगारों और मददगारों को टटोला गया। हालांकि सुबह से देर रात तक चले जोरदार अभियान में ATS और जिला पुलिस को कोई खास कामयाबी नहीं मिली। पर अमन साहू गैंग में हैवक छायी रही। उसके ज्यादातर गुर्गे अंदरग्राउंड हो गये। DGP नीरज सिन्हा और IG ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर के कड़े रुख के बाद संगठित गिरोह पर आफत आ गयी है। वर्तमान में झारखंड में सुजीत सिन्हा, अमन साहू और अमन श्रीवास्तव गिरोह का आतंक है। ATS को खुली छूट दी गयी है इन तीनों संगठित गिरोह की रीढ़ की हड्डी तोड़ देने की।

पूरे गैंग में मच गया तहलका

इन गिरोह के आर्थिक स्रोत और उसके करीबियों पर तीखी चोट लगातार दी जा रही है। इसी दरम्यान आज ATS ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर अमन साहू के 81 ठिकानों को खंगाला। पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, धनबाद और लातेहार में एक साथ दबिश दी गयी। पूरे गैंग में तहलका मच गया। गैंगस्टर अमन साहू फिलहाल पलामू जेल के अंदर है। फिर भी उसकी हुकूमत बरकरार है। अंदर और बाहर उसके नाम का खौफ है। अपराध की गाथा से मोटी होती जा रही उसकी पुलिस फाइल। आतंक का धार ऐसा कि जब जहां चाहा, जो चाहा… कर डाला। शासन प्रशासन का कोई डर भय नहीं। कई बार तो डेट देकर विकेट गिरा देता है। जेल के अंदर से छोटे-बड़े कारोबारियों और बिल्डरों को डराना, हड़काना और उनसे माल बटोर लेना इसकी फितरत है। जमीन, कोयला, बालू माफियाओं की पूरी की पूरी लिस्ट इस गैंगस्टर के पास है। संभवतः इनकी लिस्ट पुलिस के पास भी नहीं। सबका मोबाइल नंबर भी झटके में हासिल कर लेता है। नेटवर्क इतना तगड़ा कि उसे भेद पाना पुलिस के वश में भी नहीं। बेखटके मर्डर, खून-खराबा, किडनैपिंग और रंगदारी जैसे संगीन जुर्म की गाथा लिख जाता है। अमन साहू गैंग के खिलाफ आज की गयी पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग खुद IG ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर पोस्ट एक फोटो से हो गया मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, SP बोले क्या… देखें

इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ में माओवादियों को फिर से तगड़ा झटका, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...