spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

EMI पर करें रेल यात्रा, IRCTC ने कर दिया जुगाड़

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : अब EMI पर रेल यात्रा की जा सकती है। IRCTC ने इसका पूरा जुगार कर दिया है। EMI की सुविधा उन पैसेंजर्स को मिलेगी, जिन्हें चार ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करना है। महादेव के भक्तों के लिए खास इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने यह योजना बनाई है। इस योजना के तहत रेलवे 24 और 36 महीनों के समान समान मासिक किस्त यानी EMI पर चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराने जा रहा है। जो पैसेंजर्स टिकट का पेमेंट एक साथ नहीं कर सकते, वह हर महीने किस्तों में पैसा दे सकते हैं। 24 महीने की ईएमआई के लिए 745 रुपये और 36 महीने की ईएमआई के लिए 530 रुपये का भुगतान करना होगा। चार ज्योतिर्लिंगों की यात्रा के लिए चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दो दिसंबर को स्वदेश यात्रा ट्रेन रवाना होगी।

8 दिनों की होगी यात्रा

IRCTC के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस राघव के अनुसार यह यात्रा आठ दिन की होगी। दो दिसंबर को ट्रेन जालंधर सिटी, चंडीगढ़, अंबाला, दिल्ली सफरदगंज/दिल्ली कैंट के रास्ते होते हुए ज्योर्तिलिंगों के दर्शन कराएगी। इसके बाद नौ दिसंबर को वापसी करेगी। सात रातों और आठ दिन के पैकेज का शुल्क 15 हजार 210 रुपये है। इसके तहत महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, साबरमती, द्वारिका और सोमनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर और रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा बस से और धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था शामिल है।

पांच साल के बच्चे की फ्री होगी यात्रा

स्वदेश दर्शन ट्रेन में 12 स्लीपर कोच लगेंगे, जिसमें 804 यात्री सफर कर सकेंगे। हर कोच में एक सिक्योरिटी गार्ड, कोच मैनेजर और हाउस किपिंग की व्यवस्था रहेगी। अगर किसी यात्री के साथ पांच साल तक का बच्चा है तो उसका कोई शुल्क नहीं लगेगा।

रेलवे के डॉक्टर रखेंगे सेहत का ख्याल

सफर के दरम्यान स्वदेश दर्शन ट्रेन में किसी यात्री की तबीयत खराब होती है तो उसकी देखरेख का भी पूरा इंतजाम किया गया है। यात्री की प्राथमिक उपचार की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर रेलवे के डॉक्टर बुलाए जाएंगे जिसका खर्च यात्रियों को देना होगा।

ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

यात्रा के लिए इच्छुक व्यक्ति आईआरसीटीसी के चंडीगढ़ सेक्टर-34 ए स्थित कार्यालय (एससीओ 80-82 थर्ड फ्लोर) से टिकट बुक करा सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी की बेवसाइट से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें : अजगर का निवाला होने से बच गया सुभाष, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें : बीच रोड ब्याही बेटी को जलील किया, फिर नेहा ने जो किया… देखें

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...