Ranchi : राजधानी रांची में एक साथ 450 शूटरों का जुटान होने वाला है। सब के सब एक से बढ़कर एक निशानेबाज। यह सभी 5 अगस्त से 7 अगस्त तक होटवार के टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज में जुटेंगे। यहां सभी अपने निशानेबाजी का जलवा दिखाएंगे। दरअसल, झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में 12वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2022 का आयोजन किया जा रहा है। झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन के महासचिव उत्तमचंद और उपाध्यक्ष विनय कुमार ने यह बातें बताई हैं।
उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में झारखंड के अलग-अलग जिलों के करीब 450 शूटर भाग लेंगे। इसमें करीब 60 अलग-अलग तरह के कंपटीशन होंगे। इस कंपटीशन में 12 साल से लेकर 60 साल से अधिक उम्र के शूटर भाग ले सकते हैं। लड़कें और लड़कियों के लिए अलग-अलग कैटेगरी रखी गई है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन करेंगे। इस प्रतियोगिता के सफल शूटरों को जोनल प्रतियोगिता के अलावा जीवी मावलंकर एवं नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगे। शूटिंग चैंपियनशिप का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 7 अगस्त को होगा। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।

इसे भी पढ़ें : मटियाने वाली पुलिस को खोज निकालेगी अब यह विदेशी एप्प
इसे भी पढ़ें : अगर Income Tax Return में कर दी यह गलती, तो सीधा पहुंच जाएंगे जेल, जान लें…
इसे भी पढ़ें : BBNL और BSNL के मर्जर को केंद्र की हरी झंडी, 1.64 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की मंजूरी
इसे भी पढ़ें : याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP
इसे भी पढ़ें : 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को पेंशन : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : ये गलती आपको भी बना देगी मंकीपॉक्स का शिकार, WHO ने पुरुषों को चेताया
इसे भी पढ़ें : जज उत्तम आनंद मौत मामले में ड्राइवर लखन और राहुल दोषी करार, 6 अगस्त को सजा का ऐलान
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े गैस एजेंसी के ड्राइवर को गोलियों से भून डाला…देखें








