Kohramlive Desk : वित्त वर्ष 2021-22 (Finnacial Year 2021-22) या एसेसमेंट ईयर 2022-23 (AY 2022-23) का इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की आखिरी तारीख नजदीक है। 15 जून 2022 से शुरू होकर आईटीआर का सिलिसिला 31 जुलाई तक चलेगा। अब यह तिथि नहीं बढ़ेगी। अगर तय तारीख तक आपने आईटीआर फाइल नहीं किया तो आपको लेट फीस के साथ इनकम टैक्स फाइल करना होगा। इसके लिए 5000 रुपये की लेट फीस के साथ ITR करने का ऑप्शन है।
5 लाख से ज्यादा की इनकम पर 5000 रुपये लेट फीस
एक टैक्स और इनवेस्टमेंट एक्सपर्ट के अनुसार, कोई आदमी नौकरी करता है या बिजनेस करता है और वह 31 जुलाई 2022 तक आईटीआर फाइल नहीं करता तो वह 5000 रुपये की लेट फीस के साथ रिटर्न फाइल कर सकता है। 5 लाख रुपये से कम की सालाना इनकम पर लेट फीस 1000 रुपये है और 5 लाख से ज्यादा की कमाई पर 5000 रुपये लेट फीस है। अंतिम तारीख तक आईटीआर भरने पर टैक्स पेयर के पास उसमें सुधार का विकल्प रहता है, लेकिन यदि ऐसा नहीं किया तो 50 से 200 प्रतिशत तक की पेनाल्टी भी लगा सकता है। आशीष कहते हैं कि अंतिम तारीख तक आईटीआर भरने पर टैक्स पेयर के पास उसमें सुधार का विकल्प रहता है। लेकिन यदि आपने रिटर्न फाइल नहीं किया तो इस सुविधा का फायदा आपको नहीं मिलता। आईटीआर नहीं भरने पर टैक्सपेयर से विभाग इनकम टैक्स की राशि पर 50 से 200 प्रतिशत तक की पेनाल्टी भी लगा सकता है. यह अधिकार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का है।
जेल की क्या हो सकती है कंडीशन
एक्सपर्ट कहते हैं कि सरकार आईटीआर नहीं दाखिल करने वालों के खिलाफ मुकदमा भी चला सकती है। मौजूदा इनकम टैक्स के नियमानुसार इसमें कम से कम 3 साल और ज्यादा से ज्यादा 7 साल की सजा का प्रावधान है। हालांकि, हर मामले में करदाता के खिलाफ मुकदमा नहीं किया जा सकता। यह तब ही किया जा सकता है जब टैक्स की राशि 10 हजार रुपये से ज्यादा हो।
इसे भी पढ़ें : पुण्यतिथि आज : कलाम ने जब कहा था, तीन बच्चों के पिता’, जानें कौन थे तीन बच्चे
इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें :वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं KL RAHUL
इसे भी पढ़ें :CWG 2022 में भारत को बड़ा झटका, चोट के कारण नहीं खेल सकेंगे नीरज चोपड़ा
इसे भी पढ़ें :बिहार-झारखंड में फिर लहराया Reliance Jio का परचम, मई में जोड़े सवा 5 लाख से ज्यादा कस्टमर
इसे भी पढ़ें :प्रेमिका ने प्रेमी के बाप से रचाई शादी, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :मार्केट में जल्द आ रहा Motorola का फोल्डेबल Smartphone, जानें कीमत और खासियत




