Kohramlive Desk : चीन से तनाव कम होने के आसार कम लग रहे हैं। चीन की रणनीति को ध्यान में रखकर देश सेना और सरकार ने बड़ा फैसला किया है। रक्षा अधिग्रहण परिषद ने तीन पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों के लिए मंजूरी दी है। रक्षा मंत्रालय ने इसके बारे में जानकारी दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक हुई। भारतीय सेना के दो और भारतीय नौसेना के लिए एक पूंजी अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इन तीनों पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों की कीमत 4,276 करोड़ रुपये मूल्य है। इस राशि से दुश्मन के विमानों को मार गिराने के लिए स्वदेशी हेलिना एंटी-टैंक मिसाइल और वायु रक्षा प्रणाली विकसित करने की योजना है।
दो भारतीय सेना और एक भारतीय नौसेना के लिए प्रस्ताव
रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, इन तीन प्रस्तावों में दो भारतीय सेना और एक भारतीय नौसेना का है। ये प्रस्ताव भारतीय-आईडीडीएम श्रेणी के तहत हैं। डीएसी ने हेलिना एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, लॉन्चर और संबंधित सहायक उपकरण की खरीद के लिए एओएन को मंजूरी दी है। इन उपकरणों से उन्नत हल्के हेलीकाप्टर (ALH) को लैस किया जाएगा। यह मिसाइल दुश्मन के खतरे का मुकाबला करने के लिए ALH के शस्त्रीकरण का एक अनिवार्य हिस्सा है। रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इसके शामिल होने से भारतीय सेना की आक्रामक क्षमता मजबूत होगी।
इसे भी पढ़ें : दिन दहाड़े गार्ड की मारी गोली, कैश वैन लूटकर लूटेरे फरार
इसे भी पढ़ें :…और इस तरह उखड़ गईं मां और बेटा की सांसें…
इसे भी पढ़ें :रांची से बड़कागांव लौट रहे रेंजर के साथ क्या हो गया… देखें
इसे भी पढ़ें :मौ*त के जबड़े से बच निकला ड्राइवर… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :जख्मी भाजपा नेता के होश में आने के बाद खुलेगा राज… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :जमीन पर पोजिशन लेने गये कारोबारी को खदेड़ा, टल गई अनहोनी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :“नाराज बीवी नहीं कर रही बात, मां को दे दे रही फोन, छुट्टी दे दीजिए साहेब”
इसे भी पढ़ें :ऐसे करें सकट चौथ, जानिए कब और क्यों मनाया जाता है यह व्रत








