GARHWA : गढ़वा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी(Executive Officer) संजय कुमार ने शनिवार को दल-बल के साथ टंडवा वार्ड नंबर 20 में एक बेसमेंट में बने गोदाम में औचक छापेमारी की। 83 बोरा प्रतिबंधित पॉलिथीन पाया गया, जिसका वजन लगभग 40 क्विंटल है। उक्त पॉलिथीन को मौके पर ही जब्त कर नगर परिषद कार्यालय भेज दिया गया।पॉलिथीन का इतना बड़ा भंडार था कि उसे एक ट्रैक्टर ट्रॉली में नहीं भेजा जा सका। दो वाहनों में भेजा गया। गोदाम गढ़वा मेन रोड निवासी प्रभु दयाल कश्यप का है। मौके पर प्रभु दयाल, उनके भाई, उनके पुत्र एवं स्टाफ मौजूद थे। गोदाम मालिक प्रभुदयाल से प्लास्टिक स्टॉक की जानकारी मांगी गई, किंतु उन्होंने साफ इंकार कर दिया कि उनके यहां कोई प्लास्टिक नहीं है। इस पर कार्यपालक पदाधिकारी के निर्देश पर पूरी टीम ने गोदाम के अंदर छापेमारी की, तलाशी के दौरान 83 बोरा प्रतिबंधित पॉलिथीन मिला। इस पॉलिथीन स्टॉक के खरीदगी एवं परिवहन संबंधी कागज भी गोदाम मालिक नहीं दिखा पाया।
एक लाख रुपये का लगाया जुर्माना
कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार ने गोदाम मालिक प्रभुदयाल कश्यप को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के भंडारण का दोषी मानते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। तीन कार्य दिवसों के अंदर जुर्माना अदा न करने पर दोषी गोदाम मालिक के खिलाफ नीलामी की कार्रवाई की जाएगी।संजय कुमार ने शहर के सभी व्यवसायियों से पिछले माह में ही बैठक कर उन्हें बता दिया था कि 1 जुलाई से पॉलिथीन जैसे सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों का उत्पादन, परिवहन, भंडारण तथा क्रय विक्रय पूरी तरह से प्रतिबंधित हो जाएगा। उसी बात को आज उन्होंने पुनः दोहराते हुए शहर वासियों से अपील की कि वे सरकार के स्तर से लगाए गए इन प्रतिबंधों का ईमानदारी से अनुपालन करें।
इनकी रही मौजूदगी
कार्रवाई के दौरान नगर परिषद टीम के रंजन पांडे, ओमकार यादव, मयूर गहलोत,अजीत कुमार सिंह, बिंदु राम, राज कुमार, अनिल कुमार रवि, रूपम तिवारी, डिंपल कुमारी, सरगम केसरी, अरशद अंसारी, गोविंद कुमार आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : जंगल का ईनामी “शेर” ससुराल आते ही कांप गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :BREAKING : NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे जगदीप धनखड़
इसे भी पढ़ें :बोकारो में भयावह हादसा, पुलिस अलर्ट मोड में, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :DOG लवर्स के मन में आई शंका, खतरनाक है शौक, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :देर रात खुला रहता है बार, हनक ऐसा कि किसी की सुनते नहीं….
इसे भी पढ़ें :World Snake Day: जानिए सांपों से जुड़े कई दावों का सच
इसे भी पढ़ें :ब्लैक हॉक मिलिट्री हेलीकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की मौत














