- कपड़ा धोने के दौरान पैर फिसलकर एक बच्ची गहरे पानी में गिरी, बचाने गईं तीन सहेलियां भी डूबीं
NALANDA : बिहार में नालंदा जिले के हादसा सरमेरा थाना क्षेत्र के काजीचक धनावां गांव के पास मंगलवार को धनायन नदी में डूब कर 4 बच्चियों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर BDO राजीव कुमार और थानाध्यक्ष विवेक राज मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृत बच्चियों में सीता कुमारी (13), सरिता कुमारी (11), सोनम कुमारी (12) और राखी कुमारी (13) शामिल हैं।
लोगों की मदद से निकाले गए चारों शव
जानकारी के मुताबिक, चारों बच्चियां कपड़े धोने नदी के किनारे गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची का पैर फिसला और वह गहरे पानी में गिर गई। बाकी तीन बच्चियां उसे बचाने के लिए दौड़ीं, पर वे तीनों भी गहरे पानी में डूब गईं। लोगों की मदद से चारों का शव नदी से बाहर निकाला गया।
इसे भी पढ़ें : ….और पति बन गया कातिल
इसे भी पढ़ें : BREAKING : PM मोदी के सलाहकार बने झारखंड कैडर के रिटायर्ड IAS अमित खरे
इसे भी पढ़ें : Vaccine for Children: 2 से 18 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन
इसे भी पढ़ें : धनबाद के बैंक मोड़ में मच गई अफरा-तफरी, रस्सी के सहारे रेस्क्यू
इसे भी पढ़ें : …तो दहल जाते दिल्ली समेत देश के कई हिस्से
इसे भी पढ़ें : जल्दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)
इसे भी पढ़ें : AK-56 से टपकने वाली खून की कहानी, सुनें क्या बोलें SSP…










