spot_img
spot_img

BPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट निकला, श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद जारी हुये रिजल्ट के साथ हजारों अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा खत्म हो गई है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस बार परीक्षा में श्रद्धा पांडेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुये पहला स्थान हासिल किया है। उन्हें कुल 593 अंक प्राप्त हुये हैं। वहीं शशांक गौरव और आयुष बिजॉय ने 592-592 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

20 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुये थे शामिल

BPSC द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की मुख्य (लिखित) परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थी। पटना के 32 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 20,034 अभ्यर्थी शामिल हुये थे। मुख्य परीक्षा के परिणाम के बाद 5,401 उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिये चयनित किया गया था। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की गई है।

आयोग के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती

BPSC अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार ने मीडिया को बताया कि यह आयोग के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती प्रक्रिया रही। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2035 पदों पर नियुक्ति की जानी थी। हालांकि अंतिम परिणाम में 2027 अभ्यर्थियों का चयन हो सका। दिव्यांग श्रेणी के लिये आरक्षित 8 पदों पर उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण वे पद रिक्त रह गये।

इन पदों पर मिलेगी नियुक्ति

अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति बिहार सरकार के विभिन्न प्रशासनिक और राजस्व विभागों में की जायेगी। चयनित उम्मीदवारों को उप समाहर्ता (SDM), पुलिस उपाधीक्षक (DSP), राज्य कर अधिकारी, कर पदाधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति मिलेगी।

रिजल्ट में देरी क्यों हुई?

रिजल्ट जारी होने में हुई देरी को लेकर भी आयोग ने स्पष्टीकरण दिया है। BPSC के अनुसार, 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का दायरा पिछली परीक्षाओं की तुलना में काफी बड़ा था।आयोग ने बताया कि  68वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में 324 रिक्तियां थीं और 817 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू हुआ था। 69वीं परीक्षा में 475 पदों के लिये 1252 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया गया था। वहीं, 70वीं परीक्षा में 2035 पदों के लिये करीब 5450 उम्मीदवारों की इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी की गई। इतने बड़े पैमाने पर साक्षात्कार और मूल्यांकन प्रक्रिया के कारण अंतिम परिणाम तैयार करने में अधिक समय लगा।

इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा फैसला, भरत तिवारी ए’नकाउंटर की होगी न्यायिक जांच…

इसे भी पढ़ें : घर से निकलने से पहले क्यों खिलाई जाती दही-शक्कर, रोचक वजह… जानें

इसे भी पढ़ें : साप्ताहिक राशिफल (22 Jun – 28 Jun 2026): सितारों की चाल में छिपा है इनकी किस्मत… जानें

इसे भी पढ़ें : CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

इसे भी पढ़ें : राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...