PALAMU : पलामू में अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार 2 आरोपी सोमवार को मेडिकल जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक को RPF ने पकड़ा था। दूसरे को जिला पुलिस ने हिरासत में लिया था। पहले आरोपी पर अवैध तरीके से रेलवे टिकट बनाने का मामला दर्ज है। दूसरे को लूट कांड में शामिल होने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। जेल भेजने से पहले दोनों की मेडिकल जांच कराई गई। इसमें इनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। दोनों की जांच मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में की गई थी।
चोरी से टिकट बेचने के आरोप में पकड़ा गया था
RPF के निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के नेतृत्व में ई-टिकट के अवैध कारोबारी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। पता चला कि विशुनपुरा स्थित कोचेया में एक ग्राहक सेवा केंद्र में अवैध तरीके से रेल टिकट बनाने का काम हो रहा है। सूचना के बाद टीम ने दुकान में छापा मारा। इसमें केंद्र संचालक के पास से 20 टिकट बरामद किए गए। इसके पास रेलवे टिकट बेचने का लाइसेंस नहीं है। RPF पोस्ट गढ़वारोड में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेजा जाना था। जांच में वह कोरोना संक्रमित मिला।
बस यात्री से लूट के पकड़ा गया था
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी ने रविवार की रात अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर बस स्टैंड जा रहे 1 यात्री से लूट का प्रयास किया था। इसी दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। प्रभारी रामजीत सिंह के साथ पहुंची पुलिस टीम ने इसे घटनास्थल के पास से गिरफ्तार कर लिया। जांच में वह भी संक्रमित निकला।
Read More : पटना में वार्ड सचिवों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां…
Read More : PM ने 11 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास
Read More : राज्य में जल्द बनेगी बेहतर स्पोर्ट्स पॉलिसी : मुख्यमंत्री हेमंत
Read More : महिला को ऐसा जलाया कि पहचान भी नहीं सके लोग, देखें…
Read More : जाम से हांफते लोग, सुनें क्या बोले…
Read More : Ranchi में ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, देखें…
Read More : सड़क हादसे में BJP नेता शंकर पासवान की मौत
Read More : डॉ.भारती कश्यप ज्योति प्रसाद गांगुली मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित
Read More : अंबाला में मर गया धनबाद का राहुल, 4 अन्य की भी गई जान
Read More : कैटरीना ने बेहद खास अंदाज में SALMAN KHAN को किया बर्थडे विश, लिखी ये बात…
Read More : जिसके घर से मिला अरबों रुपये कैश, थाने में क्या हाल हो गया उसका, देखें
Read More : संजय मिश्रा बने रांची प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष
Read More : घर के बाहर से डेढ़ साल का मासूम गायब, देखिये आक्रोशित लोगों ने क्या किया…
Read More : कारोबारी पीयूष जैन गिरफ्तार, कैश देखकर अधिकारियों के उड़े होश










