कानपुर : जिस धनकुबेर इत्र कारोबारी के ठिकानों से अरबों की संपत्ति मिली, थाने में वो बिल्कुल बेवस और लाचार दिखा। लगभग 50 घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को पीयूष जैन को गिरफ्तार किया गया। पीयूष जैन की पहली रात कानपुर के काकादेव थाने में गुजरी। सोमवार की सुबह काकादेव थाने के एक कमरे में कंबल ओढ़कर फर्श पर सोते दिखे पीयूष जैन। उन्हें थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क के केबिन में सोने के लिए जगह दी गई थी। अरबों-खरबों की संपत्ति के मालिक को गिरफ्तारी के बाद फर्श पर राज गुजारनी पड़ी। मेडिकल चेकअप के बाद पीयूष जैन को आज कानपुर कोर्ट में पेश किया जाना है।

यहां याद दिला दें कि अब तक की छापेमारी के दौरान उनके पास से 257 करोड़ कैश और ज्वेलरी बरामद की गई है। पान मसाला और सेंट (इत्र) का बिजनेस करने वाले पीयूष जैन के घर के अंदर मिली नोटों की गड्डी देख अधिकारी हक्का-बक्का रह गये थे। खजाना इतना कि नोट गिनने के लिए 13 मशीनें लगाई गई थी। वहीं गिनने के लिए बैंक से अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाना पड़ा था। नोट को ले जाने के लिए कंटेनर मंगाना पड़ा था। गिनती के बाद 257 करोड़ कैश मिला। यह रेड आईटी और विजिलेंस टीम द्वारा की गई थी। अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि पीयूष जैन घर में करोड़ों के नोटों के बंडल छुपा रखे हैं। यह फंड एक बड़े पार्टी के नेता के लिए जुटाया गया है। इस रुपये का इस्तेमाल विधानसभा चुनाव में किया जाना है। यूपी के कानपुर में रहनेवाले पीयूष जैन के घर से जब नोटों की गड्डियां मिली तो सहसा लोगों को यकीन नहीं हुआ। लोगों का कहना था कि पान मसाला और सेंट(इत्र) बेचकर इतना कमाई। हिसाब किताब देने में जैन के पसीने छूट जायेंगे। जैन के राज उगलने पर कई बड़े नेताओं को जोर का झटका धीरे से लग सकता है।
इसे भी पढ़ें : धमाका इतना जोरदार, पेड़ पर टंग गये डेड बॉडी…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सचमुच का दूल्हा दिमाग से घसकल निकला, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बुढ़िया की हत्या ने डाला सकते में, देखें…










