spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

डॉ.भारती कश्यप ज्योति प्रसाद गांगुली मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित

Date:

spot_img
spot_img

RANCHI: झारखंड की जानी-मानी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.भारती कश्यप को आइएमए के डॉ.ज्योति प्रसाद गांगुली मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। आइएमए का यह अवार्ड सामाजिक कार्यों में असाधारण योगदान के लिए दिया जाता है। डॉ. भारती कश्यप हमेशा से ही अपनी डॉक्टरी पेशे के साथ-साथ सामाजिक कार्यों की वजह से जानी जाती हैं। डॉ.कश्यप को महिलाओं के कैंसर के उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे अभियान और गरीब तबके के लोगों की दृष्टि सुरक्षा, खासकर बच्चों की दृष्टि सुरक्षा के अभियान के लिए राष्ट्रीय आईएमए का डॉ ज्योति प्रसाद गांगुली मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

20 लाख से ज्यादा गरीब बच्चों की आंखों की जांच की

डॉ. कश्यप इस सम्मान की हकदार ऐसे ही नहीं बनी हैं, बल्कि उनकी कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है कि उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्‍होंने झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 20 लाख से ज्यादा गरीब बच्चों की आंखों की जांच की हे। साथ ही सारंडा, लातेहार, पलामू, खूंटी और रांची के दूर-दराज के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के वैसे सैकड़ों बच्चों की मोतियाबिंद सर्जरी की, जिन्होंने मोतियाबिंद से ग्रसित होने के बाद स्कूल छोड़ दिया था।

की है आई बैंक ट्रस्‍ट की स्‍थापना

बता दें कि डॉ. भारती कश्यप ने अपने पति डॉक्टर बीपी कश्यप के साथ संयुक्त भागीदारी कर 1995 में संयुक्त बिहार-झारखंड का पहला नेत्रदान एवं नेत्र प्रत्यारोपण किया था। पति डॉ. बीपी कश्यप के साथ मिलकर एनएबीएच मान्यता प्राप्त सुपर स्पेशलिटी आंखों के अस्पताल एवं आई बैंक ट्रस्ट की भी स्थापना की है। वह भले ही नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं, मगर उन्होंने अपना दायरा सिर्फ आंखों तक ही सीमित नहीं कर रखा है। उन्होंने महिलाओं के कैंसर उन्मूलन के लिए भी कई अभियान चलाया है। जब उनको 2015 में झारखंड की वीमेन डॉक्टर्स विंग आईएमए की चेयरपर्सन की जिम्मेदारी मिली,तब से झारखंड में महिलाओं के कैंसर उन्मूलन के लिए वे चार आयामी अभियान झारखंड में चला रही हैं। इनके नेतृत्व में झारखंड आईएमए के विभिन्न डॉक्टर्स विंग द्वारा दूर-दराज के इलाकों में मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता है। जननांग के इंफेक्शन से ग्रसित महिलाओं में किट टू और किट सिक्स की गोलियां भी दी जाती हैं।

सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए सरकारी अस्‍पतालों में लगवाई मशीन

राज्य के 23 सरकारी सदर अस्पतालों में से 11 सदर अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर की पहचान और उपचार के लिए निशुल्क मशीनों को लगवाया है। इतना ही नहीं, रांची के सदर अस्पताल में डॉ. कश्यप ने खुद की वित्तीय सहायता से इस मशीन को लगवाया।

महिलाओं को कैंसर से बचाने के लिए किए सराहनीय प्रयास

26 फरवरी 2022 को सर्वाइकल प्री कैंसर की पहचान और उपचार की मशीनों के साथ ब्रेस्ट कैंसर की पहचान के लिए मशीनें भी जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में लगाई जा रही हैं, जिनका फायदा निचले तबके की महिलाओं को मिलेगा। इन्होंने कई गरीब लोगों के जीवन में रोशनी लाने का काम किया है। महिलाओं को कैंसर से बचाने में भी इनका प्रयास सराहनीय है। राज्य को ऐसे और डॉक्टरों की जरूरत है, जो गरीबों और असहाय के लिए जी-तोड़ काम करें।

Read More : पनवेल फार्महाउस पर सलमान खान ने भांजी संग काटा केक, देखें वीडियो

Read More : कैटरीना ने बेहद खास अंदाज में SALMAN KHAN को किया बर्थडे विश, लिखी ये बात…

Read More : जिसके घर से मिला अरबों रुपये कैश, थाने में क्‍या हाल हो गया उसका, देखें

Read More : संजय मिश्रा बने रांची प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष

Read More : घर के बाहर से डेढ़ साल का मासूम गायब, देखिये आक्रोशित लोगों ने क्‍या किया…

Read More : कारोबारी पीयूष जैन गिरफ्तार, कैश देखकर अधिकारियों के उड़े होश

Read More : घर के बाहर से डेढ़ साल का मासूम गायब, देखिये आक्रोशित लोगों ने क्‍या किया…

Read More : धमाका से बुकनी-बुकनी हो गया केवाड़ी, कई के उड़े चीथड़े…देखें वीडियो

Read More : धमाका इतना जोरदार, पेड़ पर टंग गये डेड बॉडी…देखें वीडियो

Read More :बम से उड़े हाथ से खुल गया मुखिया की हत्या के पीछे का राज, देखें वीडियो…

Read More :बुढ़िया की हत्‍या ने डाला सकते में, देखें…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

 झारखंड बंद में कहीं बाजार बंद तो कहीं चक्का जाम…

Ranchi : JPSC-JSSC और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

विधानसभा में CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, परीक्षा होगी रद्द…

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों की नजर जिस...

वन महोत्सव में CM हेमंत सोरेन बोले, ये चार चीजे झारखंड की असली पहचान…

Ranchi : झारखंड की पहचान सिर्फ उसकी खनिज संपदा...