AMBALA : हरियाणा के अंबाला में सोमवार की सुबह लगभग 3 बजे जालंधर-नयी दिल्ली नेशनल हाईवे पर 3 टूरिस्ट बसों के बीच टक्कर हो गई। इसमें 5 लोगों की मौत होने की खबर है। 10 अन्य घायल हुए हैं। मरने वालों में से 1 युवक झारखंड के धनबाद जिले का भी है। उसका नाम राहुल बताया जा रहा है। उसकी उम्र 21 साल थी।

जा रहा था कटरा से नयी दिल्ली
बताया जाता है कि युवक का परिवार धनबाद के बांसजोड इलाके के ईस्ट बसुरिया निचितपुर टाउनशिव थाना के क्वार्टर नंबर 77 के रहने वाला है। सोमवार की सुबह जैसे ही यह खबर पहुंची। चौतरफा शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा था कि युवक टूरिस्ट बस में सवार होकर कटरा से नई दिल्ली जा रहा था। हादसा सबसे आगे चल रही बस के ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ जाने से हुआ।
एक बस के ड्राइवर ने लगाया ब्रेक और हो गई टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के कटरा से स्लीपर टूरिस्ट डीलक्स कोच रविवार शाम को नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। उसके पीछे दो और स्लीपर बसें भी नई दिल्ली के लिए चलीं। काफिले की शक्ल में चल रही तीनों बसें सोमवार तड़के 3 बजे जब अंबाला शहर में नेशनल हाईवे पर हीलिंग टच अस्पताल के पास पहुंची। इसी दौरान आगे चल रही बस के ड्राइवर का पैर ब्रेक पर पड़ गया और तीन बसों के बीच टक्कर हो गई। यूपी नंबर वाली टूरिस्ट बस अन्य दोनों बसों के बीच आ जाने की वजह से बुरी तरह दब गई। उसमें सवार 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाला पांचवां शख्स सबसे आगे चल रही हरियाणा नंबर की बस में था।
Read More : पनवेल फार्महाउस पर सलमान खान ने भांजी संग काटा केक, देखें वीडियो
Read More : कैटरीना ने बेहद खास अंदाज में SALMAN KHAN को किया बर्थडे विश, लिखी ये बात…
Read More : जिसके घर से मिला अरबों रुपये कैश, थाने में क्या हाल हो गया उसका, देखें
Read More : संजय मिश्रा बने रांची प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष
Read More : घर के बाहर से डेढ़ साल का मासूम गायब, देखिये आक्रोशित लोगों ने क्या किया…
Read More : कारोबारी पीयूष जैन गिरफ्तार, कैश देखकर अधिकारियों के उड़े होश
Read More : घर के बाहर से डेढ़ साल का मासूम गायब, देखिये आक्रोशित लोगों ने क्या किया…
Read More : धमाका से बुकनी-बुकनी हो गया केवाड़ी, कई के उड़े चीथड़े…देखें वीडियो
Read More : धमाका इतना जोरदार, पेड़ पर टंग गये डेड बॉडी…देखें वीडियो
Read More :बम से उड़े हाथ से खुल गया मुखिया की हत्या के पीछे का राज, देखें वीडियो…
Read More :बुढ़िया की हत्या ने डाला सकते में, देखें…
Read More :नहीं रहे Archbishop Desmond Tutu
Read More :केजरीवाल सरकार का ऐलान, कल से दिल्ली में नाइट कर्फ्यू












